फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior's property dealer's car set on fire by friends over money dispute

Gwalior: शादी की दावत खाने गया प्रॉपर्टी डीलर बाहर दोस्तों ने जला दी कार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 23 Feb 2024 06:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

विजोली थाना इलाके की खारिया मोदी स्थित राजनंदन गार्डन में शादी समारोह के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior's property dealer's car set on fire by friends over money dispute
कार में आग का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी में शामिल होने आए प्रॉपर्टी डीलर की स्कॉर्पियो में उसके ही पार्टनर दोस्त ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो के सामने आया है, जिसमें प्रॉपर्टी पार्टनर सहित उसका दोस्त गाड़ी में आग लगाने के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं। घटना विजोली थाना इलाके की खारिया मोदी स्थित राजनंदन गार्डन की है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तरह शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुराद थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि श्याम राठौर एक प्रॉपर्टी कारोबारी है और वह कुछ लोगों के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है। बीती रात में राजनंदन गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी स्कॉर्पियो से आए थे। वह अपनी स्कॉर्पियो को गार्डन के पार्क करने के बाद खाना खाने के लिए अंदर चला गया। कुछ देर बाद लोग आवाज लगाने की लगी की स्कॉर्पियो में आग लग गई है, जब वह बाहर आया तो गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। 
विज्ञापन


मौके से फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी है। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल के पास लगी सीसीटीवी को खंगाला तो दो युवक इस पर स्कॉर्पियो के पास पहुंचे और कुछ देर बाद गाड़ी में से आग की लपटे निकलने लगी और दोनों युवक भागते हुए नजर आए युवकों की पहचान जितेंद्र राठौर और सौरभ राठौर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया है कि इन दोनों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल आ रहा है। इस विवाद के चलते प्रॉपर्टी स्कॉर्पियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आ गया है। कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed