फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior's Central Jail echoes with the name of Ram

MP News: राम नाम से गूंजी ग्वालियर की सेंट्रल जेल, कैदियों के द्वारा लिखी राम नाम की कॉपियां जाएंगी अयोध्या

Sun, 21 Jan 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 05:13 PM IST
सार

Ram Mandir: मध्य प्रदेश की केंद्रीय जेल ग्वालियर में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस मंदिर में भी 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। क्योंकि 22 जनवरी के दिन ही अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 
 

विज्ञापन
Gwalior's Central Jail echoes with the name of Ram
ग्वालियर जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ जहां अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर ग्वालियर की केंद्रीय जेल में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए जेल में एक नया मंदिर भी बनाया गया है, इसके अलावा इसी मंदिर के साथ-साथ जेल के दूसरे सेक्टर में मां भगवती के लिए भी एक नया मंदिर बनाया गया है। जिसमें मां माता रानी की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान मंदिर में पूरा भक्ति में माहौल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर की केंद्रीय जेल में भी राममय वातावरण हो गया है। जेल में बंद कैदी भी राम नाम का जप करने में लगे हुए हैं और स्थापना को लेकर भी खासे उत्साह में नजर आ रहे हैं। जेल में एक तरफ जहां युवा कैदी जोश में राम का नाम जपने के लिए संगीत का सहारा लेकर भजन गा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बुजुर्ग कैदी रामायण का पाठ कर उसके अर्थ को अन्य कैदियों के बीच संवाद के रूप में दे रहे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्ति में हो गया है।

विज्ञापन


राम नाम लिखने का कार्य लंबे समय से 
जिन हाथों से कभी अपराध हुआ करते थे, आज जेल में वही हाथ भगवान राम का नाम लिख रहे हैं। जेल में विशेष तौर पर कैदियों को कुछ ऐसी कॉपियां प्रोवाइड कराई गई हैं जिन पर वे भगवान राम का नाम लिख रहे हैं और यह कॉपियां राम बैंक अयोध्या में जमा की जाएगी। जेलर विदित सिरवैया ने बताया कि राम नाम लिखने का कार्य लंबे समय से किया जा रहा है। इन कॉपियों के भरने के बाद इन्हें जेल से दंदरौआ धाम के लिए भेजा जाता है। इसके बाद इन्हें अयोध्या के लिए भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर से लाई गई मूर्ति 
बताया जा रहा है कि ग्वालियर की केंद्रीय जेल में भगवान राम की जो स्थापना की जानी है। उसके लिए भगवान की मूर्ति जयपुर से लाई गई है, इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग ढाई फीट बताई जा रही है। मूर्ति में पूरा राम दरबार समाया हुआ है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संपूर्ण हवन चल रहा है और रोजाना प्राण प्रतिष्ठा के लिए पाठ किया जा रहा है। जिसमें जेल के कैदी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और निरंतर जाप भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed