फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Road Accident Two bikes collide head-on father and son die in accident

Gwalior Road Accident: दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर, हादसे में पिता और बेटे को मौत

Tue, 01 Apr 2025 06:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 06:59 PM IST
सार

ग्वालियर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में पिता और बेटे को मौत हो गई।

विज्ञापन
Gwalior Road Accident Two bikes collide head-on father and son die in accident
मृतक बेटा और पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के डबरा देहात के पिछोर क्षेत्र में सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 16 साल के किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मंगलवार की सुबह कैथोदा निवासी कल्याण सिंह अपनी बाइक से पिछोर जा रहे थे। उसी समय 16 वर्षीय रोहित पिछोर से गांव की ओर लौट रहा था। दोनों बाइक तेज स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई।

विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और पिछोर पुलिस को सूचना दी। दोनों को डबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमी-प्रेमिका ने शादी के बाद मांगी सुरक्षा, पुलिस को बताया अलग-अलग जाति से हैं, इसलिए मिल रही धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कल्याण सिंह की पत्नी गुजरात में रहती हैं। परिजन उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। रोहित अपने घर का इकलौता बेटा था। एक साल पहले उसके पिता की कैंसर से मृत्यु हो गई थी।उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और 12 साल की छोटी बहन है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने मंत्री बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर खोला मोर्चा, विभाग के छानबीन समिति से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed