{"_id":"66c071c6682f61bf44090153","slug":"gwalior-resident-mbbs-student-dies-after-falling-from-roof-was-studying-in-china-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आत्महत्या या हादसा? ग्वालियर निवासी MBBS छात्रा की छत से गिरकर मौत, चीन में रहकर कर रही थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आत्महत्या या हादसा? ग्वालियर निवासी MBBS छात्रा की छत से गिरकर मौत, चीन में रहकर कर रही थी पढ़ाई
Sat, 17 Aug 2024 03:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:18 PM IST
सार
महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने दीक्षा के चिकित्सक से इलाज के पर्चे भी पुलिस को दिखाए हैं।
विज्ञापन
निरंजन शर्मा., एडिशनल एसपी ग्वालियर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही ग्वालियर जिले की एक युवती की अपने घर की छत की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। लड़की पांच रोज पहले ही चीन से अपने शहर ग्वालियर लौटी थी।वो रोजाना की तरह खाना खाने के बाद छत पर घूम रही थी। इसी दौरान वह अचानक छत से गिर पड़ी।
विज्ञापन
बता दें कि लड़की के पिता राजीव दूबे फौजी हैं, उनकी लड़की दीक्षा दूबे चीन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। पिता के मुताबिक, उनकी लड़की का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वो कई दिनों से डिप्रेशन में थी। इसीलिए उसका उसका साइकाइट्रिक से इलाज चल रहा था। घटना शुक्रवार रात की बताई गई है।
विज्ञापन
फिलहाल, घर के लोगों ने इस मामले में पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया है। महाराजपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने दीक्षा के चिकित्सक से इलाज के पर्चे भी पुलिस को दिखाए हैं, जिससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने की जानकारी मिली है। फिर भी पुलिस इस मामले को आत्महत्या या हादसा दोनों ही दृष्टिकोण से अपनी जांच के दायरे में ले रही है।
विज्ञापन
