{"_id":"62b5a91e86eba425355d372e","slug":"gwalior-polling-teams-left-to-make-panchayat-elections-successful-additional-monitoring-at-sensitive-polling-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पंचायत चुनावों को सफल बनाने के लिए रवाना हुए मतदान दल, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पंचायत चुनावों को सफल बनाने के लिए रवाना हुए मतदान दल, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी
Fri, 24 Jun 2022 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:37 PM IST
सार
ग्वालियर में कुल 263 ग्राम पंचायत, जनपद सदस्य और 13 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन संपन्न होना है। इसको लेकर जिले में कुल 846 मतदान दल बनाए गए हैं, जो सामग्री लेकर अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
मतदान दल मतदान केंद्र के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 25 जून को पहले चरण का मतदान होना है। इसे लेकर मतदान दल मतदान केंद्र के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।
ग्वालियर में कुल 263 ग्राम पंचायत, जनपद सदस्य और 13 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन संपन्न होना है। इसको लेकर जिले में कुल 846 मतदान दल बनाए गए हैं, जो सामग्री लेकर अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो चुके हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्विघ्न चुनाव संपन्न हों ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
चुनाव में किसी तरह की कोई हिंसा ना हो इसको लेकर पुलिस बल खासा अलर्ट है। हालांकि ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने 15 कंपनी मांगी थी लेकिन उन्हें केवल दो ही कंपनी मिली है। यही कारण है कि अब पटवारी और एनसीसी कैडेटों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। ग्वालियर के चार विकासखंडों में ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और मोबाइल पार्टियां लगातार इलाकों का गश्त करती रहेंगी। मतदान दल के साथ आज पुलिसकर्मियों को भी रवाना कर दिया गया है जो अतिसंवेदनशील दल है वहां पर सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है।