फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Poisoned daughter and wife, He also committed suicide by hanging his son

Gwalior: बेटी और पत्नी को जहर दिया, फिर बेटे को फांसी पर लटकाकर खुद भी कर लिया सुसाइड

Fri, 22 Jul 2022 09:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 09:00 PM IST
सार

ग्वालियर में एक घर से चार लाशें बरामद की गई हैं। पति-पत्नी और बेटे-बेटी के शव पुलिस को मिले हैं। प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पति ने पहले पत्नी और बेटी को जहर दिया, फिर बेटे को फांसी पर लटका दिया। आखिरी में खुद ने भी जान दे दी। 

विज्ञापन
Gwalior: Poisoned daughter and wife, He also committed suicide by hanging his son
ग्वालियर में एक घर से चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक घर से चार लाशें बरामद की गई हैं। पति-पत्नी और बेटे-बेटी के शव पुलिस को मिले हैं। प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पति ने पहले पत्नी और बेटी को जहर दिया, फिर बेटे को फांसी पर लटका दिया। आखिरी में खुद ने भी जान दे दी। बताया जा रहा है कि ये परिवार आठ दिन पहले ही इस घर में किराए से रहने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सीएसपी थाना महाराजपुरा सर्किल रवि भदौरिया ने बताया कि महाराजपुरा थाना इलाके में महाराजपुरा गांव में एक घर में एक साथ चार लोगों की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में पति पत्नी और दो बच्चों की लाश मिली। इनकी पहचान स्कूल कर्मचारी जितेंद्र बाल्मीकि, उसकी पत्नी निर्जला, बेटा कुलदीप और दो वर्षीय बेटी जानवी के रूप में की गई। पुलिस को आशंका है कि जितेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की है। मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी यही आशंका जताई है। 
विज्ञापन


पुलिस अनुमान लगा रही है कि पति जितेंद्र ने पत्नी निर्जला और 2 साल की बच्ची को जहर देकर मारा गया है, जबकि बेटे कुलदीप को फांसी पर लटका हुआ पाया गया है। इसके साथ ही घर के मुखिया जितेंद्र ने भी फांसी लगाई है। जानकारी में सामने आया है कि जितेंद्र बाल्मीकि ने 8 दिन पहले ही महाराजपुरा गांव आकर किराए से मकान लिया था, इसलिए पड़ोसियों पर इनके संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed