{"_id":"6736062a881c1e9ae50fccd0","slug":"gwalior-pizza-was-made-at-gunpoint-then-after-eating-it-they-ran-away-on-refusal-miscreants-opened-fire-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: कट्टा अड़ाकर बनवाया पिज्जा फिर खाकर हुए फरार, इनकार करने पर बदमाशों ने की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: कट्टा अड़ाकर बनवाया पिज्जा फिर खाकर हुए फरार, इनकार करने पर बदमाशों ने की थी फायरिंग
Thu, 14 Nov 2024 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:46 PM IST
सार
देर रात कैफे पर पहुंचे बदमाशों ने पिज़्ज़ा ऑर्डर किया और जब कैफे पर मौजूद स्टाफ ने किचन बन्द होने से पिज़्ज़ा देने से इनकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और कट्टा अड़ाकर पिज्जा बनबाया और फिर वहीं खाकर मौके से भाग खड़ा हुए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में कार सवार बदमाशों की दबंगई का एक मामला सामने आया है...देर रात कैफे पर पहुंचे बदमाशों ने पिज़्ज़ा ऑर्डर किया और जब कैफे पर मौजूद स्टाफ ने किचन बन्द होने से पिज़्ज़ा देने से इनकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और कट्टा अड़ाकर पिज्जा बनबाया और फिर वहीं खाकर मौके से भाग खड़ा हुए। बदमाशों की करतूत कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर का है यहां नथिंग बिफोर कैफे पर कार से दो बदमाश पहुंचे थे, और उन्होंने कैफे पर मौजूद स्टाफ से पिज़्ज़ा की मांग की, लेकिन पिज़्ज़ा उपलब्ध नहीं होने पर कैफे पर मौजूद कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया तो दोनों आरोपी कार से बंदूक निकाल लाए और दो फायर कर कैफे पर मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी। ये बदमाश पिज्जा की डिमांड पूरा करने की धमकी देने लगें, फिर कट्टा अड़ाकर पिज्जा बनबाया। पिज्जा खा कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन की तो कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत नजर आई है जिस पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कैफे कर्मचारी प्रेम नरवरे की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।