फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Officials dance obscenely during religious event amid code of conduct, public representatives dance

Gwalior: आचार संहिता के बीच हुए धार्मिक आयोजन में अधिकारियों का अश्लील डांस, जनप्रतिनिधि लगा रहे ठुमके

Wed, 03 Apr 2024 09:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 09:45 PM IST
सार

दतिया जिले के बड़ोनी में पदस्थ सीएमओ राधा रमन और नगर परिषद भितरवार में पदस्थ सफाई दरोगा विनोद खटीक गानों पर झूमते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Gwalior: Officials dance obscenely during religious event amid code of conduct, public representatives dance
ग्वालियर में डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आचार संहिता के बीच हुए धार्मिक आयोजन और उसमें हुए अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डांसरों के साथ नगर पालिका बडोनी में पदस्थ सीएमओ और अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला भितरवार का है। जहां गोलेश्वर मंदिर के लगने वाले मेले के बीच एक डांस परोसा गया, अब जिम्मेदार इससे पल्ला झाड़ रहे हैं तो कुछ कार्रवाई की बात भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि नगर परिषद भितरवार में प्रतिवर्ष गोलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अनेक सामाजिक सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियां भी कराई जाती हैं। वीडियो जो वायरल हुआ है वह 21 मार्च का बताया जा रहा है। इस दौरान डांस का आयोजन किया गया। इस डांस वीडियो में अश्लील गानों के बीच एक ओर जहां डांसर अश्लील गानों पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है, तो जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दतिया जिले के बड़ोनी में पदस्थ सीएमओ राधा रमन और नगर परिषद भितरवार में पदस्थ सफाई दरोगा विनोद खटीक गानों पर झूमते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा आयोजन आचार संहिता के बीच हुआ और जिसमें जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी अश्लीलता में शामिल नजर आए। 
विज्ञापन


इस संबंध में भितरवार सीएमओ बाबूलाल कुशवाहा से बात की तो उनका कहना था कि यह गलत है मामले की जानकारी लगी थी। नोटिस जारी किया गया है। वहीं बडोनी नगर परिषद में सदस्य सीएमओ राधा रमन से फोन पर बात की तो उनका कहना था कि आखिरी समय में लोगों ने कहा तो ऐसा हो गया। सूत्रों की मानें तो जिस समय गोलेश्वर सांस्कृतिक मेले के नाम पर यह अश्लीलता परिषद के कर्मचारियों द्वारा परोसी जा रही थी उसी समय कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया था। जिस पर पुलिस भी बीच में पहुंची थी और इस अश्लीलता को बंद करवाया था, पर बाद में देर रात तक है सिलसिला लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed