फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Yogendra Bhadoria of Gwalior selected for International Disabled Cricket Champion Trophy

MP News: इंटरनेशनल डिसएबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी में ग्वालियर के योगेंद्र का चयन, श्रीलंका में होंगे मैच

Mon, 30 Dec 2024 10:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

श्रीलंका में में चार देशों की अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। प्रतियोगिता में भारत के साथ इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। 

विज्ञापन
Gwalior News: Yogendra Bhadoria of Gwalior selected for International Disabled Cricket Champion Trophy
ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका में 12 से 21 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली इंटरनेशनल डिसएबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। योगेंद्र भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


जयपुर में किया था शानदार प्रदर्शन
मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह तोमर ने जानकारी दी कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश भर से 25 खिलाड़ियों का चयन किया है। योगेंद्र भदौरिया का चयन उनके जयपुर में हुए चैलेंजर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इससे पहले भी योगेंद्र ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया था।
विज्ञापन


ग्वालियर को मिला गौरव
योगेंद्र के चयन पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक दीपक सचेती और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीलंका में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी योगेंद्र अपने खेल की अमिट छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed