फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Villagers troubled by bullies warn of boycotting elections

Gwalior News: दबंगों ने जेसीबी से खोद दिया मुख्य मार्ग, परेशान ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 08 Apr 2024 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Apr 2024 07:12 PM IST
सार

दौलतपुर और दोनी मैना के सैकड़ों ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का मन बनाया है। दबंगों के रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान हैं। खेत तक पहुंचने के लिए काटना पड़ रहा लंबा चक्कर।

विज्ञापन
Gwalior News: Villagers troubled by bullies warn of boycotting elections
खोदे गए रास्ते पर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दबंगों ने ग्राम दौलतपुर, दोनी, मेना, कराईया, इटमा, वीरगवा, पचौरा आदि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जेसीबी से खोदकर गड्ढे करके रास्ता अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत टप्पा तहसील से लेकर जिला कलेक्टर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को की, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हुई। इसी से व्यथित होकर दौलतपुर और दोनी मैना के सैकड़ों ग्रामीणों ने अब लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अपनी समस्या को लेकर वह ग्वालियर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा के पास भी गए थे, लेकिन उन्होंने भी अभी चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि अभी चुनाव हैं, हमारा नुकसान हो जाएगा। ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं की। अब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का मन बनाया है।
विज्ञापन


बता दें की मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले इस रास्ते के अवरुद्ध होने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को लगभग 9 किलोमीटर का चक्कर काटकर अपनी खेती, बाजार और स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। 9 किलोमीटर के फेर वाला यह रास्ता भी जर्जर हालत में है। इससे पहुंचने में भी ग्रामीणों को लंबा समय लगता है। वहां पर कोई व्यक्ति यदि बीमार हो जाता है तब समस्या और बड़ी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस रास्ते को वह अपने जन सहयोग से भी बनाने को तैयार थे जिसके लिए उन्होंने आपस में चंदा भी कर लिया था और काम भी प्रारंभ कर दिया था तभी दबंग मलकीत सिंह और उसके सहयोगियों ने आकर लोगों को डराया धमकाया और गोली मारने की धमकी देते हुए काम को बंद करवा दिया। जिसकी शिकायत सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पंचनामा बनाकर तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक को की लेकिन उनके रास्ते को किसी ने खुलवाना उचित नहीं समझा।


कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि वह भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं और इस रास्ते को खुलवाने की शिकायत लेकर वह भाजपा के स्थानीय विधायक और लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के पास भी गए लेकिन भाजपा में होते हुए भी उनके साथ जो पुराने भाजपाई हैं वह सौतेला व्यवहार करते हैं।भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा ने भी चुनाव में अपना नुकसान होने का हवाला देते हुए इस रोड को खुलवाना अभी उचित नहीं समझा इसी से व्यक्तित्व होकर अब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed