फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Two people arrested for abducting a young man and making him lick his feet

Gwalior News: युवक का अपहरण कर तलवे चटवाने के मामले में दो लोग गिरफ्तार, 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक का अपहरण कर तलवे चटवाने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
Gwalior News Two people arrested for abducting a young man and making him lick his feet
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी और युवक से तलवे चटवाए गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू गुर्जर सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


बता दें, शुक्रवार शाम चार आरोपियों ने युवक को किसी बहाने से बुलाकर उसका अपहरण किया और उसके बाद गाड़ी में बैठाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और तलवे चटवाए। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया है, यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। जहां 21 मई को झगड़ा हुआ था, जिसमें पीड़ित युवक ने आरोपी पक्ष की एक युवक की मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी गोलू गुर्जर सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में आरोपी ने बताया है कि पीड़ित युवक मुरैना जिले के बामोर में अपने मामा के घर पर था। आरोपियों ने उसे फोन करके ग्वालियर की कलेक्टर के पास बुलाया जब युवक उनके पास पहुंचा तो चारों लोगों ने उसका अपहरण कर गाड़ी में बैठा लिया और उसके बाद हाइवे पर चलती गाड़ी में उसके साथ जमकर मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए युवक से तलवे चटवाए। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय कर दी और 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed