फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Telecom Minister Scindia said that 5G service will start soon in BSNL

Gwalior News: BSNL को लेकर दूरसंचार मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान, 5जी की सेवा को जल्द किया जाएगा शुरू

Sat, 03 Aug 2024 03:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Aug 2024 03:02 PM IST
सार

उपभोक्ता दूसरी कंपनी को छोड़कर BSNL में आ रहे हैं, उनके लिए हमारी सेवा तत्पर पर होगी, यह विश्वास दिलाता हूं। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में प्रेसवार्ता के दौरान घोषणा की कि BSNL जल्द ही 5G सेवाएं शुरू करेगा। 

विज्ञापन
Gwalior News: Telecom Minister Scindia said that 5G service will start soon in BSNL
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट से उतरते ही प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा आज आगरा एक्सप्रेसवे जो ग्वालियर को सिर्फ दिल्ली तक ही नहीं जुड़ेगा यह नॉर्थ साउथ कॉरिडोर से सीधे ग्वालियर को जोड़ेगा। 

विज्ञापन


ग्वालियर से आगरा जाने में 2 घंटे लगते थे, लेकिन 2020-21 में यह आइडिया आया कि यमुना एक्सप्रेसवे के बाद हमारा भी एक्सप्रेसवे बनना चाहिए था। मैं गडकरी जी के पास गया था और आज मैं उसी के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो असंभव कार्य है वह ग्वालियर के लिए करके दिखाया है। अब ग्वालियर आगरा एक्सप्रेसवे तैयार होगा। इस एक्सप्रेस वे पर 8 ब्रिज, 6 फ्लाय ओवर, 4613 करोड़ से यह बनकर तैयार होगा। भूमि का अधिकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह एक्सप्रेसवे हाई स्पीड कॉरिडोर होगी।ताकि जो यात्री ग्वालियर से दिल्ली जा रहा होगा 3:45 घंटे के अंदर या लगभग 3 घंटे के अंदर अपनी स्थान पर पहुंच सके।
विज्ञापन


चीन का इक्विपमेंट्स इस्तेमाल नहीं करेंगे
वहीं, ग्वालियर काउंटर मैग्नेट औद्योगिक विकास के मामले में बनने जा रहा है। कई लोग मुझसे कहते थे कि कई प्राइवेट कंपनियों ने 4G नेटवर्क क्रियान्वित किया है तो बीएसएनएल ने यह क्यों नहीं किया। देश के अंदर यदि दूरसंचार कंपनी के जरिए यदि हमें 4G नेटवर्क लाना है तो हम चीन का इक्विपमेंट्स इस्तेमाल नहीं करेंगे। आत्मनिर्भर भारत के आधार पर भारत अपना खुद का 4G का इक्विपमेंट बनाएगा। रेडियो एक्सेस नेटवर्क का भारत अपनी टेक्नोलॉजी अपने अनुसंधान के आधार पर आप खुद बनाएगा और उसी के तहत अब हम खुद का 4G का नेटवर्क देश के उपभोक्ताओं को देंगे। उसके लिए हमें डेढ़ साल का लंबा वक्त लगा और भारत विश्व का पांचवा देश बन चुका है जिसका खुद की 4G की टेक्नोलॉजी है। टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग हो चुकी है वह पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।अब टावर लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।तेजी से नेटवर्क सी डॉट भारत सरकारी कंपनी जिसने पूरी तरह से इसका कोर तैयार किया है।बीएसएनल इसका क्रियांवा कर रहा है अक्टूबर महीने तक देश के अंदर 80000 टावर हम लगा लेंगे और अगले मार्च तक बाकी 21000 टावर और लगा लेंगे, यानी 1 लाख टावर 4G के बीएसएनएल के नेटवर्क के मार्च 2025 तक लग जाएंगे। हमारा बीएसएनएल उपभोक्ता अपने मोबाइल पर 4G का उपयोग कर सकेगा।उसके बाद हम 4G से 5G तक पहुंचने का सफल जल्द ही तय करेंगे ताकि हम आत्मनिर्भर बन सके निश्चित भारत बना सकें।आज खुशी है कि बहुत सारे उपभोक्ता प्राइवेट कंपनियों को छोड़कर बीएसएनल पर वापस लौट कर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल तक विरोध करते वाले आज जात जात की बात करते हैं
राहुल गांधी पर तंग करते हुए सिंधिया ने कहा आज कांग्रेस की स्थिति हो चुकी है जो देश को बढ़ाने का काम नहीं बल्कि देश को नकारात्मक सोच और विचारधारा के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही है। भाई भाई के बीच झगड़ा तय करने की कोशिश कर रही है। जिस कांग्रेस पार्टी ने सदैव हर कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया था। मंडल कमीशन का विरोध किया था। आज वह जात जात की बात करते हैं। 13 राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है जहां-जहां बीजेपी से सीधा मुकाबला हुआ है। वहां के परिणाम सबके सामने हैं। 2014, 2019, 2024 की सीट मिला ले और वर्तमान बीजेपी की सीटों से तुलना करें तो उसे आंकड़े तक भी यह कांग्रेस नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed