{"_id":"656f3d76522419db930467fe","slug":"gwalior-news-such-a-procession-took-place-on-the-streets-that-expensive-vehicles-stopped-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: सड़कों पर निकली ऐसी बारात कि रुक गई महंगी-महंगी गाड़ियां, दादा की थी ख्वाहिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: सड़कों पर निकली ऐसी बारात कि रुक गई महंगी-महंगी गाड़ियां, दादा की थी ख्वाहिश
Tue, 05 Dec 2023 08:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 08:41 PM IST
सार
Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बारात को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग गाड़ियां रोककर बारात देखने लगे। दरअसल, बारात में न तो घोड़ा था और न ही बग्गी, बारात बैलगाड़ियों से निकल रही थी।
विज्ञापन
बैलगाड़ी पर सवार बाराती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज कल के दौर में जहां एक तरफ लोग आधुनिकता को अपनाते जा रहे हैं और तकनीकी व लाव लश्कर को दिखाने की ओर अग्रसर हैं। वहीं, ग्वालियर की सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर शहर की जनता के पांव थम गए। महंगी-महंगी गाड़ियों में जाने वाले लोग भी इस नजारे को देखकर अपनी गाड़ियां रोककर दंग रह गए। दरअसल, यह नजारा था एक बारात का। बारात आधुनिकता से बहुत दूर बेहद संजीदगी की और सादगी के साथ बैलगाड़ी से निकली।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर की थाटीपुर क्षेत्र से शुरू हुई यह बारात शहर के किला गेट चौराहे के लिए रवाना हुई। इस बारात की सबसे खास बात यह थी कि यह बारात पूरी तरह से महंगी-महंगी गाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से रवाना हुई। आपको बता दें कि यह अनोखी बारात बैलगाड़ियों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान तकरीबन 200 लोगों को ले जाने के लिए 10 बैलगाड़ियों का प्रयोग किया गया। यह सभी बैलगाड़ियां शादी वाले घर के रिश्तेदारों और गांव खेड़े से मंगाई गई थी, जिन्हें काफी साज-सज्जा के साथ सजाया गया और उनमें लोगों को बैठाया गया। इस दौरान इस गाड़ी में लोगों के अलावा बच्चे भी बैठे हुए थे। जो की पहली बार बैलगाड़ी में बैठ रहे थे और बेहद खुश थे।
विज्ञापन
अपने छोटे भाई की बारात को ले जा रहे अमन लोधे ने बताया कि यह बैलगाड़ी से बारात ले जाने की इच्छा उनके स्वर्गीय दादा जी की थी, जिन्होंने अपने जीवन में कई बार कहा था कि उनके परिवार की एक बच्चे की बारात इस तरह उनकी बहू को लेने जाए, जिस तरह से वे अपनी धर्म पत्नी को बैलगाड़ियों से लेने गए थे। ताकि फिर से एक बार पुरानी परंपराओं को लोग समझे और जाने।
उनकी इच्छा पूरी करने के लिए हमने आसपास से और रिश्तेदारों से कहकर तकरीबन 10 बैलगाड़ियों की व्यवस्था की हमारी बारात से किसी को परेशानी न हो। इसके लिए हम लोग स्वयं पैदल चलकर बारात को अपने साथ ले जा रहे हैं। ताकि ट्रैफिक में भी कोई दिक्कत न हो। इस दौरान कई लोगों ने उतरकर हमसे पूछा और कई लोगों ने वीडियो भी बनाए।
