फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Revenue team that went to demarcate land was attacked

Gwalior News: जमीन सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला, जान बचाकर भागे पटवारी-तहसीलदार, हमलावरों ने कागज छुड़ाए

Tue, 28 Jan 2025 07:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Jan 2025 07:25 PM IST
सार

हाईकोर्ट के आदेश पर सीमांकन की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस ने मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 10 को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Gwalior News: Revenue team that went to demarcate land was attacked
टीम पर हमला करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन सीमांकन के लिए पहुंची राजस्व टीम पर भीड़ ने हमला कर पिटाई कर दी। पटवारी की कार के कांच तोड़ दिए। डॉक्यूमेंट छीन लिए। तहसीलदार, पटवारी और दूसरे अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा। मामला सिरोल के हुरावली मेहरा गांव का है। पटवारी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हुरावली मेहरा गांव में आकाश पाल और खेमराज पाल के परिवारों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। दोनों जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। कई साल में जब विवाद नहीं सुलझा तो वे कोर्ट पहुंच गए। सुनवाई के बाद तीन दिन पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने जमीन के सीमांकन का आदेश पारित किया था। हलका नंबर-60 तहसील सिटी सेंटर के पटवारी अजय सिंह राणा, तहसीलदार सिटी सेंटर अनिल राघव, आरआई होत्तम सिंह यादव, आरआई राजकिशोर, पटवारी केके वर्मा, पटवारी नीरज शर्मा के साथ सीमांकन स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जब पटवारी के नक्शा और डिटेल के आधार पर सीमांकन किया जा रहा था। तभी मौके पर करीब 50 लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए हमला कर दिया। पाल, खेमराज पाल, संजय पाल, बारेलाल पाल, संतोष पाल, लखन पाल, दिनेश, बृजेश पाल, कल्याण सिंह, सुघर सिंह पाल, कल्लू पाल, राजू पाल, देवेश बघेल और अजय बघेल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों आकाश पाल, खेमराज, संजय, बारेलाल, संतोष, बारेलाल, संतोष उर्फ सतीश, लखन पाल, दिनेश पाल, बृजेश, कल्याण, सुघर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed