फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Policemen clashed with each other in Gwalior, SP line attached all three

Gwalior News: ग्वालियर में आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, एसपी ने तीनों को किया लाइन अटैच, ये है विवाद की वजह

Sat, 07 Sep 2024 10:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Sep 2024 10:31 PM IST
सार

ग्वालियर के इंदरगंज थाना में सटोरियों को लेकर हुए विवाद में सब इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाहा और आरक्षक राम किशोर यादव व पुष्पेंद्र लोधी के बीच झगड़ा हो गया। गाली-गलौज और झुमाझटकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों को लाइन अटैच कर दिया है। 

विज्ञापन
Gwalior News: Policemen clashed with each other in Gwalior, SP line attached all three
थाना इंदरगंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस के बीच गाली गलौज और झुमाझटकी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सब इंस्पेक्टर सहित दो आरक्षण को लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर और पुलिस आरक्षकों के बीच किसी सटोरियों को लेकर विवाद हुआ था।यह झगड़ा सार्वजनिक हो गया। उसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने इन पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बता दें इंदरगंज थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाहा और आरक्षक राम किशोर यादव व पुष्पेंद्र लोधी के बीच सटोरियों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरक्षण और सब इंस्पेक्टर की बीच जमकर गाली गलौज और झुमाझाटकी हुई। उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने बीच बचाव कराया। 
विज्ञापन


ऐसा पता लगा है कि पूरा विवाद एक सटोरियों को लेकर हुआ। सटोरियों से आने वाले हिसाब किताब में कुछ गड़बड़ आने पर सिपाहियों और सब इंस्पेक्टर में विवाद हुआ। आरक्षक का आरोप है कि पहले सब इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाहा ने उनको गाली गलौज देकर बातचीत की थी उसके बाद उन्होंने भी गाली दी।गाली गलौज का वीडियो जब पुलिस के बड़े अधिकारियों के पास पहुंचा तो उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने लाइन अटैच कर दिया है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि विवाद का क्या कारण था इसकी जांच की जा रही है सब इंस्पेक्टर और दोनों आरक्षक का आचरण गलत पाया गया इस कारण उन्हें लाइन अटैच किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed