फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Police took out a procession of fake post master and fellow accused

Gwalior News: नकली पोस्ट मास्टर और साथी आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना

Tue, 28 Nov 2023 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 10:27 PM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर जिले में पोस्ट मास्टर और उसके साथी आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला। वारदातों का मास्टरमाइंड पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Gwalior News Police took out a procession of fake post master and fellow accused
पुलिस ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर की हजीरा पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले मास्टरमाइंड व उसके साथी का मंगलवार को जुलूस निकाला। साथ ही मौका मुआयना कराने वारदात स्थल पर भी लेकर पहुंची। खास बात यह है कि वारदातों का मास्टरमाइंड पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस ने हजीरा के वैष्णव मैरिज गार्डन के पास जा रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को पकड़ा था। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में उन्होंने दर्जन पर लूट की वारदात कबूल की थी, जिसमें मुख्य आरोपी बंबापुरा सुन्दरपुरा जिला भिंड का रहने वाला है, जो कि पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर रेकी कर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर लुटे गए सोने के मंगलसूत्र व मोबाइल बरामद किए गये थे। ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों को वारदात स्थल पर जुलूस निकालकर लेकर गई और मौका मुआयना कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से लूट की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed