{"_id":"67849c0094034b3925052a84","slug":"gwalior-news-police-enter-spa-center-as-customers-discover-12-cabins-know-details-in-hindi-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बाप रे...स्पा सेंटर के अंदर मिले 12 केबिन, कस्टमर बनकर घुसी थी पुलिस; फिर जो हुआ हैरान कर देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बाप रे...स्पा सेंटर के अंदर मिले 12 केबिन, कस्टमर बनकर घुसी थी पुलिस; फिर जो हुआ हैरान कर देगा
Mon, 13 Jan 2025 10:22 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:22 AM IST
सार
Gwalior: कॉलगर्ल और ग्राहकों ने भागने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी यहां मौजूद थी। इन्होंने कॉलगर्ल को पकड़ लिया। इन्हें कार्रवाई के लिए महिला थाने भेजा गया। स्पा सेंटर के अंदर 12 केबिन मिले, जहां यह गलत काम हो रहा था।
विज्ञापन
देह व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर पुलिस ने मसाज पार्लर पर छापामार कार्रवाई कर उसकी आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मसाज पार्लर पर आपत्तिजनक सामग्री के साथ साथ दो कस्टमर और 6 लड़कियां मिली है। ये 6 लड़कियां बंगाल, दिल्ली, आगरा, मथुरा और ग्वालियर की है। जो कस्टमरों से 1 हजार से लेकर 5 हजार में कैश और ऑनलाइन डीलिंग कर इस धंधे को चला रही थी। वहीं पुलिस ने वूमेन ट्रैफिकिंग होने की आशंका को जताते हुए गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, बीती रात ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर में "द हीलिंग हैंड मसाज थेरेपी" के नाम से मसाज पार्लर चलाया जा रहा है। जिसके आड़ में सेक्स रैकेट का कारोबार जोर-शोरों पर चल रहा है। इस सूचना पर एसपी ने क्राइम ब्रांच ASP कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई करने के लिए भेजा। जहां टीम ने मसाज पार्लर पर एक अपने व्यक्ति को ग्राहक बनाकर पहुंचाया। उसके द्वारा पुष्टि होने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और मसाज पार्लर पर मौजूद छह लड़कियां टीम को मिली। इसके साथ ही दो कस्टमर, मैनेजर और पार्लर संचालक को मौके से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जब पुलिस ने पार्लर की जांच पड़ताल की तो वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, हिसाब किताब की डायरी और नगद रुपए बरामद किए। जब पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम देवेंद्र शर्मा निवासी मुंबई का होना बताया। उसने बताया कि वहां 25 हजार में यहां नौकरी करता है और इस पार्लर को प्रतेश चौरसिया निवासी ग्वालियर ने किराए पर दिया है।
इसके साथ ही लड़कियों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि एक बंगाल, एक दिल्ली एक आगरा, एक मथुरा और दो ग्वालियर की रहने वाली है। पुलिस को मैनेजर और संचालक ने बताया कि यहां पार्लर पर आने वाले कस्टमरों से मसाज के नाम पर 1000 से लेकर 5000 में सौदा तय करते थे। पार्लर पर अलग-अलग जगह की रहने वाली लड़कियां मिलने से पुलिस को वूमेन ट्रैफिकिंग होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया है।
