{"_id":"6668239f13cc70b3cf08ae03","slug":"gwalior-news-nursing-student-raped-after-giving-her-intoxicating-medicine-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: नशे की दवा खिलाकर नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो के जरिए एक लाख के गहने हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: नशे की दवा खिलाकर नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो के जरिए एक लाख के गहने हड़पे
Tue, 11 Jun 2024 03:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:44 PM IST
सार
ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा को पिज्जा में नशे की दवा खिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने रुपये नहीं देने पर उसके अश्लील फोटो और वीडिया वायरल कर दिए।
विज्ञापन
मेरठ न्यूज, दुष्कर्म की सजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में एक युवक ने नर्सिंग छात्रा को पिज्जा में नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए। जिनके जरिए उसे ब्लैकमेल कर करीब एक लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए। इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए की मांग करने लगा। घटना से आहत और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने ग्वालियर छोड़ दिया, लेकिन आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा। और फिर उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इससे परेशान छात्रा ने बांदा एसपी से शिकायत की। बांदा पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी हजीरा थाने पहुंचा दी है। हजीरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, बांदा निवासी नर्सिंग छात्रा 2022 में ग्वालियर जॉब के लिए आई थी। यहां पर उसके टीचर ने अपने परिचित छात्र से छात्रा की मदद करने को बोला था, इसके बाद छात्र ने छात्रा को हजीरा इलाके में किराए का कमरा दिला दिया। इसके बाद वह अक्सर उसके पास आने जाने लगा। 15 नवंबर 2022 को छात्र उसके कमरे पर पिज्जा लेकर आया, जिसे खाने के बाद छात्रा का सिर भारी हो गया। इसके बाद उसने छात्रा के साथ गलत काम कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
घटना के बाद राकेश उसके कमरे पर आया और उसके फोटो और वीडियो दिखाकर उससे तीन लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं होने पर उसकी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन और एक अंगूठी छीन ली। इसके बाद भी वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपए की डिमांड करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसका पता चलते ही छात्रा ने पुलिस कप्तान बादा से शिकायत की। शिकायत पर बांदा पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी हजीरा थाने भेज दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
