{"_id":"6495343d0620a9fc8c08e996","slug":"gwalior-news-notorious-history-sheeter-rahul-rajawat-attempted-suicide-arrested-after-clash-with-police-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस के साथ झड़प के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस के साथ झड़प के बाद गिरफ्तार
Fri, 23 Jun 2023 11:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:27 AM IST
सार
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत और उसके साथियों को पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उस पर लंबे समय से नजर बनाए हुई थी, शुक्रवार को उसने चक्काजाम कर आत्मदाह की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत सहित उसके साथियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। उसके बाद हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत और उसके साथियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और सभी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार बदमाश राहुल राजावत पर निगरानी रख रही थी, जिसके चलते वह बौखलाहट में था। इसी को लेकर शुक्रवार को उसने चौराहे पर अपने साथियों के साथ चक्काजाम करने का प्रयास किया और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।
बता दें, ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत गुंडा लिस्ट में शामिल है और इसी को लेकर पुलिस उसके घर चेकिंग करने गई थी। एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया है कि पुलिस लगातार उसके घर पर चेकिंग करने के लिए जा रही है, इसको लेकर उसने घर पर सीसीटीवी लगा लिए हैं। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पोस्ट किया कि पुलिस उसे परेशान कर रही है।
विज्ञापन
उसके बाद हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत शुक्रवार को अपने साथियों के साथ हजीरा चौराहे पर पहुंच गया और चक्का जाम करने की कोशिश की, जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस के साथ झड़प करने लगा। पुलिस ने मामला अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया उसके बाद पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ दिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसको खदेड़कर कर गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया है कि हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत सहित उसके साथियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर के साथ कुछ अज्ञात लोग भी थे, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। ऋषिकेश मीणा ने कहा है कि गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर शहर में कोई भी हिस्ट्रीशीटर गुंडागर्दी या फिर अशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके ऊपर कार्रवाई कर उसको जेल में डाल दिया जाएगा।