{"_id":"678bc48df9943f3bd40e89f3","slug":"gwalior-news-mother-of-two-children-ran-away-with-her-minor-brother-in-law-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का इश्क: नाबालिग देवर अपनी भाभी को भगा ले गया, दो बच्चों की मां है महिला, पति पहुंचा पुलिस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का इश्क: नाबालिग देवर अपनी भाभी को भगा ले गया, दो बच्चों की मां है महिला, पति पहुंचा पुलिस के पास
Sat, 18 Jan 2025 08:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला अपने नाबालिग देवर के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मां है। फिलहाल, पति अब पुलिस के पास पहुंचा है।
विज्ञापन
महिला देवर संग फरार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दो बच्चों की मां अपने नाबालिग देवर के साथ भाग गई। महिला अपने साथ जेवरात भी ले गई है, जिसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना भितरवार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर बताया कि उसकी पत्नी ने सास से कहा कि वह खेत के कमरे में लाइट जलाने जा रही है।इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके नाबालिग देवर के साथ फरार हो गई है, जो ग्राम सांखनी का रहने वाला है।
विज्ञापन
भितरवार थाने के एसआई चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला अपने देवर के साथ गई है। महिला के दो बच्चे भी हैं। वह अपने साथ घर के जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुटी है। जल्द ही दोनों को ढूंढ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
पति ने बताया कि घर के बगल से ही खेत है। इस वजह से हमारा रोज आना-जाना होता है। शाम के वक्त जब पूरा परिवार घर पर था तो पत्नी ने कहा कि वह खेत पर लाइट जलाने के लिए जा रही है। जब मैंने कहा कि मैं भी साथ में चलता हूं तो उसने मना कर दिया। उसके बाद जब खेत पर गई तो वापस नहीं लौटी। हमने काफी तलाश की, उस दौरान पूरे परिवार एक साथ था, लेकिन छोटा भाई मौजूद नहीं था।
बाद में पता लगा कि वह छोटे भाई के साथ भाग गई है। इसके साथ जब घर में रखे सोने चांदी के जेवरात भी देखे तो मौके से गायब मिले। उसके बाद पुलिस से शिकायत की। पति ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से नाराज भी चल रही थी और 15 दिन के लिए अपने मायके चली गई। कुछ दिन पहले ही उसको घर पर लाया तो उसके बाद भी और रोज लड़ती और झगड़ती थी। लेकिन बाद में पता चला है कि वह देवर से प्रेम करती थी, पति ने बताया है कि उसके दो बच्चे हैं।
