फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Mayor Shobha Singh reached corporation office on e-rickshaw

Gwalior News: ई-रिक्शा पर निगम कार्यालय पहुंचीं महापौर शोभा सिंह, बजट पेश करने से पहले कहीं ये बात

Tue, 20 Feb 2024 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 06:11 PM IST
सार

मेयर शोभा सिंह सिकरवार पहले से ही सरकार पर ग्वालियर नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करने ई-रिक्शा से शहर की सड़कों पर सफर कर बजट पेश करने पहुंचीं।

विज्ञापन
Gwalior News Mayor Shobha Singh reached corporation office on e-rickshaw
महापौर संग अन्य महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर की महापौर शोभा सिंह सिकरवार एक अलग अंदाज में मंगलवार को अपना बजट पेश करने जल विहार स्थित महापौर कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अधिकांश पार्षद भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि 57 साल के इतिहास में पहली बार कोई महापौर अपना बजट पेश करने घर से परिषद में ई-रिक्शा से पहुंचा है। हालांकि, ई रिक्शा से सफर करने की वजह भी बड़ी दिलचस्प है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर नगर निगम की इन दिनों माली हालत बेहद खस्ता चल रही है। इसका कारण यह है कि शासन से मिलने वाले चुंगी क्षतिपूर्ति और कायाकल्प जैसी आवश्यक राशियां नगर निगम को शासन द्वारा नहीं मिल पा रही है। मेयर शोभा सिंह सिकरवार पहले से ही सरकार पर ग्वालियर नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा रही हैं। मंगलवार को उन्होंने अलग ढंग से सरकार का ध्यान आकर्षित करने ई-रिक्शा से शहर की सड़कों पर सफर कर बजट कर पेश करने पहुंची। 
विज्ञापन


उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि उनके पास बजट नहीं है, वित्तीय हालत खराब है। इसलिए उन्होंने पहले अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी थी और अब उनके पास गाड़ी नहीं है। इसलिए अपने साथियों के साथ ई-रिक्शा के माध्यम से अपने परिषद कार्यालय पहुंचकर अपने कार्यकाल का दूसरा पेश करने पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed