{"_id":"62c589158f77bb55f651bc7e","slug":"gwalior-news-husband-s-hobby-is-such-that-the-woman-does-not-want-to-live-with-him-police-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पति का 'शौक' ऐसा कि महिला उसके साथ रहना ही नहीं चाहती, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पति का 'शौक' ऐसा कि महिला उसके साथ रहना ही नहीं चाहती, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 06 Jul 2022 06:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:37 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया है। मना करने पर कहता था कि यह उसका शौक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
ग्वालियर में एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह भी कहा कि 'अप्राकृतिक सेक्स करना मेरा शौक है।' इसके बाद वह फिर ऐसी ही हरकत करने लगा। पति के इस शौक से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के हजीरा इलाके के चंदनपुरा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शादी 6 महीने पहले गोले के मंदिर पर रहने वाले सुमेश से हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी की दूसरी रात से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करने लगा। वह कुछ दिनों तक सहती रही। इसके बाद जब यह मामला बढ़ता गया तो उसने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा।
कुछ दिन बाद पति ने फिर से यह हरकत शुरू कर दी। उसके बाद वह फिर अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने लगा। पति की हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का मामला दर्ज किया है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि पीड़ित महिला का पति सनकी है। यही कारण है कि वह महिला को लगातार प्रताड़ित करता है।