{"_id":"658eda49891bcf45a70172ca","slug":"gwalior-news-fire-breaks-out-in-plastic-factory-warehouse-loss-of-around-rs-25-lakh-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग; करीब 25 लाख का नुकसान, बुझाने के बाद फिर भड़की थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग; करीब 25 लाख का नुकसान, बुझाने के बाद फिर भड़की थी आग
Fri, 29 Dec 2023 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:10 PM IST
सार
Fire In Plastic Factory Warehouse: अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि हमें सूचना मिली कि बारा गांव में एक गोदाम में आग लग गई है। उसके तत्काल बाद ही हमने पानी की चार गाड़ियां एक साथ भेज दीं थी, एक बार आग बुझा दी गई थी। लेकिन नीचे कुछ आग रह गई थी, उससे दोबारा आग लग गई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बारा गांव में प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का वातावरण बन गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
नगर निगम ग्वालियर के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि हमें सूचना मिली कि बारा गांव में यहां एक गोदाम में आग लग गई है। सूचना के तत्काल बाद ही हमने पानी की चार गाड़ियां एक साथ भेज दीं थी, एक बार आग बुझा दी गई थी। लेकिन नीचे कुछ आग रह गई थी, उससे दोबारा आग लग गई थी। उसके बाद तीन और गाड़ियां भेजी गई। यादव के अनुसार शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। यहां पटाखे और तेल के ड्रम रखे थे। गोदाम अवैध रूप से संचालित हैं और सरकारी जमीन पर थी, इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोदाम संचालक मुन्ना खटीक का कहना है कि दीपावली के बाद प्लास्टिक का बारदाना और पैकिंग मैटेरियल का सामान गोदाम में जमा करके रखा गया था। पास में ही किसी सज्जन के घर में बर्थडे पार्टी के दौरान पटाखे जलाए गए हैं। शायद उसी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी है। उन्होंने आगजनी की इस घटना में 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
