{"_id":"669672964aaa5bc3c50ceb9e","slug":"gwalior-news-during-public-hearing-a-woman-attempted-suicide-by-drinking-petrol-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: जनसुनवाई में महिला ने अपने ऊपर छिड़ककर पी लिया पेट्रोल, हर बार एक ही जवाब सुनकर खो बैठी आपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: जनसुनवाई में महिला ने अपने ऊपर छिड़ककर पी लिया पेट्रोल, हर बार एक ही जवाब सुनकर खो बैठी आपा
Tue, 16 Jul 2024 06:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:46 PM IST
सार
सरकारी पट्टे को हासिल करने के लिए बार-बार चक्कर लगा रही एक महिला ने ग्वालियर में जनसुनवाई के दौरान आत्महत्या के प्रयास करते हुए पेट्रोल पी लिया। देखकर अधिकारियों के हांथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
बेसुध महिला को संभालते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में जनसुनवाई के दौरान महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। कलेक्टर की जनसुनवाई में महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने के साथ-साथ पी लिया। इस घटना को देख मौके पर मौजूद अधिकारियों के हांथ पांव फूल गए। तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने महिला को पकड़ा। पेट्रोल पीने के चलते महिला बेसुध होकर गिर पड़ी। महिला बीती चार जनसुनवाई से सरकारी पट्टे को हासिल करने चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन
दरअसल ग्वालियर के मोहना क्षेत्र की रहने वाली सीमा नागर ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आत्महत्या का प्रयास किया। वह रोती बिलखती कलेक्टर रुचिका चौहान के पास सरकारी पट्टे को लेकर गुहार लगाने पहुंची थी। कलेक्टर ने उसे जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन बीती चार जनसुनवाई में मिले जवाब की तरह इस बार भी जवाब सुनकर महिला ने आपा खो दिया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने के साथ ही पी भी लिया। पेट्रोल पीने के कारण महिला बेसुध होकर गिर पड़ी। सुरक्षाकर्मियों ने महिला को उठाया। कलेक्टर रुचिका चौहान भी महिला का हाल जानने उसके पास पहुंची। कलेक्टर ने CMHO की मौजूदगी में महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल जाने से पहले महिला ने बताया कि पड़ोसी विद्याराम धाकड़ उसकी पाटौर से उसे बेदखल करने के लिए आएदिन परेशान करता है। खेती करने पर जान से मारने की धमकी देता है। ऐसे में बार शिकायत पर भी कार्रवाई न होने से मजबूर होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन
वहीं इस गंभीर मामले पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि दोनों ही पक्ष सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। उन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं। तहसीलदार ने जमीन का सीमांकन कराने के बाद पट्टे के आवेदन को देखते हुए पीड़ित महिला को कोई उसकी पाटौर से बेदखल न करे इसको लेकर थाना मोहना को भी निर्देश दिए हैं। महिला की परेशानी को देखते हुए उसके इलाज सहित मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
