फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Drunk government doctor assaulted staff and guard, video went viral

Gwalior News: नशे में चूर सरकारी डॉक्टर ने स्टाफ और गार्ड से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 13 Jun 2023 03:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

वीडियो सोमवार दोपहर का है। डॉक्टर जब अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए पहुंचा, तो नशे में पूरी तरह चूर था। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर जब ड्यूटी के दौरान अस्पताल पहुंचे तो नशे में झूम रहे थे।

विज्ञापन
Gwalior News: Drunk government doctor assaulted staff and guard, video went viral
नशे में धुत डॉक्टर ने गार्ड को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के नशे में चूर डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल के सुरक्षा गार्डों से मारपीट की। ये डॉक्टर शहर के जिला मुरार अस्पताल में पदस्थ हैं। मुरार के अस्पताल में पदस्थ शराबी डॉक्टर का नाम बीके बाथम है। उनका मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मारपीट करते दिख रहे हैं। डॉक्टर शराब के नशे में चूर हैं। नशे में झूमते डॉक्टर ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। साथ ही गार्ड के साथ अभद्रता व मारपीट की। इस दौरान किसी मरीज ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ.बीके बाथम क्षय रोग विशेषज्ञ हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोमवार दोपहर का है। डॉक्टर जब अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए पहुंचा, तो नशे में पूरी तरह चूर था। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर जब ड्यूटी के दौरान अस्पताल पहुंचे तो नशे में झूम रहे थे। इस दौरान स्टाफ के कई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। जब अस्पताल के गार्ड ने रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नशे में चूर डॉक्टर स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहा है। स्टाफ यह कहते हुए नजर आ रहा है कि उन्हें क्यों पीटा जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अभी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले को लेकर अस्पताल के स्टाफ में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। वहीं, जब इस मामले की जानकारी के लिए सीएमएचओ को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed