{"_id":"67c45820e35f38ca830f0d13","slug":"gwalior-news-class-12-student-held-hostage-and-raped-brother-s-friend-blackmailed-her-and-called-her-to-meet-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: 12वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, भाई के दोस्त ने ब्लैकमेल कर मिलने बुलाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: 12वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, भाई के दोस्त ने ब्लैकमेल कर मिलने बुलाया था
Sun, 02 Mar 2025 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:37 PM IST
सार
ग्वालियर में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसके मामा के लड़के का दोस्त ही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले में 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ उसके ममेरे भाई के दोस्त ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी से छात्रा की मुलाकात ममेरे भाई की शादी में दो साल पहले हुई थी। इस दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। आरोपी ने छात्रा को उसके साथ बनाए रील, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा को मिलने के लिए झांसी बुलाया। यहां पांच दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। छात्रा ने मामले की सूचना ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बता दें नाबालिग 12वीं की स्टूडेंट है। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वह अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने ग्वालियर आई थी। यहां पर मामा के बेटे का दोस्त विशाल पुत्र कैलाश खटीक निवासी कैलिया जालौन यूपी आया था। यहां पर उनकी दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। कभी-कभी वह उससे मिलने आता था और कभी-कभी वह वह मामा के घर जाती तो उनकी मुलाकात होती थी और वह साथ में फोटो खिचवाते थे और रील बनाते थे। करीब एक साल पहले उनका विवाद हो गया था और छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी।
दस दिन पहले आरोपी विशाल का छात्रा के मोबाइल पर कॉल आया था। उसने उसे मिलने के लिए कहा जिस पर छात्रा ने इनकार कर दिया। हालांकि जब छात्रा ने इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो वह उसके साथ बनाई रील, वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। धमकी के कारण वह घबरा गई, जिस पर छात्रा ट्रेन से झांसी पहुंची तो विशाल उसे एक मकान में ले गया और पांच दिन बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया। किसी तरह वह वहां से भाग कर आई और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। हमारी टीम दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।