फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Animal Olympics organized for first time

Gwalior News: पहली बार आयोजित हुआ एनिमल ओलम्पिक, बैल-घोड़ी और भैंस जैसे पशुओं के बीच खेल स्पर्धाएं हुईं

Mon, 18 Mar 2024 07:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 07:14 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में पहली बार एनिमल ओलम्पिक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैल, घोड़ी और भैंस जैसे पशुओं के बीच खेल स्पर्धाएं आयोजित हुईं।

विज्ञापन
Gwalior News Animal Olympics organized for first time
पशु स्पर्धा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में जहां एक ओर हमारे देशी परंपरा संस्कृति से जुड़े खेल लुप्त होते जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो इस खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एनिमल ओलम्पिक जैसा बड़ा आयोजन करते हुए समाज में अलख जगा रहे हैं। जिले में भगवान जगन्नाथ की नगरी के नाम से मशहूर कुलैथ गांव में तीसरा ग्रामीण एनिमल ओलंपिक का आयोजन हुआ। इसमें बैल, घोड़ी और भैंस जैसे पशुओं के बीच खेल स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इसमें बैलगाड़ी दौड़, घुड़ दौड़ और भैंसा दौड़ में जीतने वाले पशुओं को हजारों रुपये का इनाम भी दिया गया।

विज्ञापन


इस खास आयोजन में मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब से भी बैल गाड़ियां भाग लेने के लिए शामिल हुईं। इसके साथ ही यहां घुड़दौड़ सहित अन्य देसी परंपरागत खेलों का भी आयोजन हुआ। करीब 25 हजार से ज्यादा लोग इन परंपरागत खेलों को देखने के लिए जुटे। एनिमल ओलंपिक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहता है। ग्वालियर चंबल के साथ ही प्रदेश के अन्य इलाकों से भी लोग अपने जानवरों को इस प्रतियोगिता में दौड़ाने के लिए लाते हैं। पशु मालिकों का कहना है कि जिस तरह से बच्चों को मिलिट्री के लिए तैयारी कराई जाती है, वैसे ही पशुओं को भी इस इस प्रतियोगिता के लिए साल भर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में आए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है, अपने पूर्वजों के नाम से ये प्रतियोगिता में देशी खेल भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत है। खेलने को तो बहुत सारे खेल हैं, लेकिन भारतीय खेलों की अपनी महत्ता है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed