फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: After winning election, Dinesh Lodhi, son of BJP MLA Pritam Lodhi, called and threatened youth

Gwalior: चुनाव जीतने के बाद बेटे ने फोन पर दी धमकी; कहा- पापा विधायक बन गए, अब बता तेरा क्या होगा, मामला दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Dec 2023 05:59 PM IST
सार

Dinesh Lodhi threatened youth: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि फरियादी की शिकायत पर भाजपा विधायक के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया है कि इन दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। जाने पूरा मामला...।

विज्ञापन
Gwalior News: After winning election, Dinesh Lodhi, son of BJP MLA Pritam Lodhi, called and threatened youth
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की पिछोर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने जिले के ही एक युवक को फोन कर धमकी दी है। उसने पिता के चुनाव जीतते ही युवक को फोन कर कहा कि अब पिता चुनाव जीत गए, तेरा क्या होगा। तू अपने पैरों पर चल भी नहीं पाएगा। पूरी बातचीत युवक ने रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद उसने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर जिले में पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर में रहने वाले सिकंदर सिंह यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, बीती रात भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का फोन आया। फोन पर भाजपा विधायक के बेटे ने धमकी देते हुए कहा कि पापा विधायक बन गए हैं। अब तुझे कौन बचाएगा, अब न तो तेरे हाथ सुरक्षित रहेंगे और न पैर। विधायक के बेटे के द्वारा धमकी देते हुए पूरी रिकॉर्डिंग युवक ने रिकॉर्ड कर ली है। धमकी देने के बाद युवक ने थाने में जाकर शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, धमकी देने का ऑडियो रिकॉर्डिंग जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने ग्वालियर के पुरानी छावनी स्थित जलालपुर निवासी सिकंदर यादव को धमकी दी है। सिकंदर यादव ने शिकायत कर बताया है कि जब दिनेश ने पार्षद का चुनाव लड़ा था तो दूसरे प्रत्याशी का समर्थन उन्होंने और उनके परिजनों ने किया था। इससे दिनेश उनसे नाराज चल रहा था। पिता के चुनाव जीतते ही उसने फोन कर धमकी दी है। वहीं, इस धमकी का यह ऑडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि फरियादी की शिकायत पर भाजपा विधायक के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया है कि इन दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर पहले भी इन दोनों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed