फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: After dispute with his wife husband set house on fire

Gwalior News: ऐसा भी क्या गुस्सा कि फूंक डाला घर का सामान, पत्नी से विवाद, फिर पति ने सब कुछ किया आग के हवाले

Wed, 27 Nov 2024 03:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 27 Nov 2024 03:42 PM IST
सार

शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले दंपति में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर घर का सामान बाहर निकाला और फिर उसमें आग लगा दी।

विज्ञापन
Gwalior News: After dispute with his wife husband set house on fire
घर के सामान में लगा दी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। जिससे गुस्साए पति ने घर का सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद पति घर के बाहर आराम से टहलता रहा। आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। यह हैरान कर देने वाली घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। 

विज्ञापन


दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले श्रीराम कुशवाह का अपनी पत्नी रजनी कुशवाह से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को एक बार फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर घर का सामान बाहर निकाला और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद पति आराम से टहलता रहा। आग की लपटें बढ़ने के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। पहले लोग आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट समझ रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने दंपति से आग लगने की वजह पूछी तो पता चला कि श्रीराम कुशवाह ने खुद आग लगाई है। आग की लपटों में पूरा सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी को थाने लेकर काउंसलिंग की और दोबारा विवाद नहीं करने के लिए समझाया। कुछ देर की समझाइश के बाद उन्हें जाने दिया गया। घर जाने से पहले दोनों ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed