{"_id":"647dca8ab6746d0eeb0c6c01","slug":"gwalior-news-100-big-personalities-will-attend-the-wedding-of-union-agriculture-minister-s-daughter-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: केंद्रीय कृषि मंत्री की बेटी की शादी में 100 बड़ी हस्तियां होंगी शामिल, गृहमंत्री शाह भी कर सकते हैं शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: केंद्रीय कृषि मंत्री की बेटी की शादी में 100 बड़ी हस्तियां होंगी शामिल, गृहमंत्री शाह भी कर सकते हैं शिरकत
Mon, 05 Jun 2023 05:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:14 PM IST
सार
विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन को देश के केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रदेश भर के अलग अलग राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्रियों के आने की सूचना है।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी में कई हस्तियां होंगी शामिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी है। इस दौरान 100 से अधिक बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि शादी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित प्रदेश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के केंद्रीय मंत्री शामिल होने वाले हैं। शादी में VVIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर कार्यालय सभागार में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें VVIP और VIP मूवमेंट की जानकारी आपस में शेयर की गई और सुरक्षा के साथ अन्य कार्यों की संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिम्मेदारियां सौंपी।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी का विवाह समारोह ग्वालियर के व्यापार मेला प्राधिकरण मैदान में छह मई को संपन्न होने जा रहा है। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन को देश के केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रदेश भर के अलग अलग राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्रियों के आने की सूचना है। जिसके चलते प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में ग्वालियर शहर हाई अलर्ट मोड पर है। VIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने भी मास्टर प्लान बनाया है। ADG और SP ने पुलिस अधिकारियों की बैठक कर VIP मूवमेंट के दौरान शहर के सभी चेकिंग पॉइंट और नाकों पर सतर्कता बढ़ाने, होटल, धर्मशाला में नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।