{"_id":"65bd0b0cb4b1ab259c0e1d45","slug":"gwalior-new-twist-in-dabra-gang-rape-case-family-members-of-the-accused-arrived-with-evidence-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: डबरा गैंग रेप मामले में नया मोड़, आरोपी के परिजन साक्ष्य लेकर पहुंचे, बोले- जानबूझकर फंसाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: डबरा गैंग रेप मामले में नया मोड़, आरोपी के परिजन साक्ष्य लेकर पहुंचे, बोले- जानबूझकर फंसाया जा रहा
Fri, 02 Feb 2024 09:02 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:02 PM IST
सार
ग्वालियर जिले के डबरा में हुए गैंगरेप मामले के एक आरोपी के परिजनों का दावा है कि उसे फंसाया जा रहा है। वे पुलिस के पास इस बात के सबूत लेकर पहुंचे हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले के डबरा में हुए गैंगरेप मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में दो आरोपियों पर FIR होना बताया जा रहा है। इसमें एक के परिजन शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने अपने लड़के को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि हमारे पास सभी चीजों के साक्ष्य मौजूद हैं। पुलिस ने उनका आवेदन लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को डबरा निवासी एक नाबालिग के साथ दो लड़कों द्वारा अपहरण करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़कों ने ही नाबालिग के साथ गलत काम करने के बाद पुल से धक्का दिया था। इसमें उसको गंभीर चोटें भी आई थीं। इतना ही नहीं लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इसमें दो लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। शुक्रवार को एक आरोपी के परिजन ग्वालियर में एसपी ऑफिस पहुंचे और अपने लड़के को निर्दोष बताया है।
परिजनों का कहना है कि घटना हुई उस दौरान लड़का कोचिंग में मौजूद था। इसके हमारे पास साक्ष्य हैं। ये बात हम अकेले नहीं कह रहे हैं, उसके साथ पढ़ने वाले कई और विद्यार्थी भी कह रहे हैं। इसके अलावा जब परिजनों से आरोप की वजह पूछी गई तो उनका कहना था कि हमें नहीं पता क्यों ऐसा हो रहा है, लेकिन हमें ये पता है कि हमारे लड़के को झूठा फंसाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस महकमे द्वारा भी निष्पक्ष कार्रवाई की बात परिजनों से को गई है। उक्त मामले को लेकर एएसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि डबरा में जो घटना हुई है उसको लेकर जांच निरंतर चला रही है। पीड़िता की स्थिति अभी स्थिर है। आरोपी पक्ष से कुछ लोग आए थे जो कुछ साक्ष्य देने की भी बात कह अरे हैं। जल्दी ही निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।