फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Municipal Corporation's female sweeper gang-raped

MP News: ग्वालियर नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी से गैंगरेप, सहकर्मियों ने नशीली चाय पिलाकर किया था बेहोश

Tue, 31 Jan 2023 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 10:10 PM IST
सार

नगर निगम ग्वालियर में तैनात सफाई कर्मी महिला के साथ उसके दो सहकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले दोनों ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया फिर घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Gwalior Municipal Corporation's female sweeper gang-raped
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम ग्वालियर में तैनात सफाई कर्मी महिला के साथ उसके दो सहकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले दोनों ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया फिर घटना को अंजाम दिया। उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। ब्लैकमेल कर एक साल से शोषण कर रहे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की झांसी रोड पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला जौहरी कॉलोनी नई सड़क की रहने वाली है। वह नगर निगम ग्वालियर में सफाई कर्मी है। उसने शिकायत में बताया कि 2022 में घटना के समय कटोरा ताल के पास महाराजा सिंधिया की छत्री पर उसकी तैनाती थी। उसके साथ गोपाल और करण वाल्मीकि भी काम कर रहे थे। वे लोग एक दिन उसके पास चाय लेकर आए थे। उसने चाय पी इसके बाद वह अपनी सुध बुध खो बैठी। इस बीच उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो ले लिए। महिला ने होश में आने के बाद जब घटना का विरोध किया तो उन्होंने फोटो दिखाकर धमकाया। एक साल से दोनों ब्लैकमेल कर दैहिक शोषण कर रहे हैं। महिला ने कई बार बदमाशों को अपनी हरकत से बाज आने की नसीहत दी। लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार महिला ने अपने पति को सारी बात बता दी। दोनों ने झांसी रोड थाने में गोपाल और करण बाल्मीकि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नगर निगम के दोनों कर्मचारियों पर दुष्कर्म और ब्लैक मेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि फिलहाल बदमाश फरार हैं। पुलिस ने बदमाशों की हरकत के बारे में नगर निगम को भी सूचित कर दिया है। ये सभी लोग नगर निगम में कार्यरत है और सफाई के दौरान एक दूसरे के साथ भी काम करते हैं। उसी का फायदा उठाकर इन बदमाशों ने महिला को नशीली चाय पिला दी और उसके बाद उसका दैहिक शोषण शुरू किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि दोनों बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। नगर निगम ने गोपाल को सस्पेंड कर दिया है जबकि करण को नोटिस जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed