फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Minister Gopal Bhargava was stopped by the security personnel, said will talk to the CM

Gwalior: मंत्री गोपाल भार्गव को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, भड़ककर बाहर निकले, बोले- सीएम से बात करुंगा

Sun, 20 Aug 2023 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 02:47 PM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री गोपाल भार्गव सुरक्षा कर्मियों के रोकने से नाराज हो गए। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह से बात करने की बात  कही। बाद में अन्य भाजपा नेताओं ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Gwalior: Minister Gopal Bhargava was stopped by the security personnel, said will talk to the CM
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे गोपाल भार्गव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में आयोजित हो रही भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री गोपाल भार्गव जब गेट पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा कर्मियों के रोकने पर मंत्री गोपाल भार्गव भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाई। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री से अभी मैं बात करता हूं। हंगामा सुनकर बैठक में मौजूद बड़े नेता मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया तब जाकर गोपाल भार्गव बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दे, आज (रविवार) ग्वालियर में प्रदेश कार्य समिति की बैठक है, जिसमें पूरे प्रदेशभर के भाजपा के बड़े नेता शामिल हुए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे थे। मंत्री गोपाल भार्गव जब सभागार में प्रवेश कर रहे थे तो उस दौरान पुलिस के कुछ जवानों ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद मंत्री गोपाल भार्गव उन पर भड़क गए। सुरक्षा जवानों ने उन्हें जब अंदर नहीं जाने दिया तो वह गुस्से में आग बबूला हो गए और कहा कि मैं अभी मुख्यमंत्री से बात करता हूं। यह क्या मजाक बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सुरक्षा जवानों को पता लगा कि यह मंत्री हैं उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने माफी मांगी और इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन मंत्री जी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह वापस लौटने लगे। जब इस हंगामे की खबर सभागार में बैठे वरिष्ठ नेताओं को लगी तो वे मंच से उठकर नीचे आए और मंत्री गोपाल भार्गव को सभागार में लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed