{"_id":"668ce7d2cff1e1ccca0a83e4","slug":"gwalior-link-hospital-changing-room-rape-case-nursing-staff-harassed-by-a-worker-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर के अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ दुष्कर्म, चेंजिंग रूम में करता था शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर के अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ दुष्कर्म, चेंजिंग रूम में करता था शोषण
Tue, 09 Jul 2024 01:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अस्पताल के चेंजिंग रूम में अस्पताल का कर्मचारी ही करता नर्सिंग स्टाफ की एक युवती के साथ शोषण करता था।
विज्ञापन
ग्वालियर का लिंक हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित अस्पताल लिंक हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की एक युवती को अस्पताल में ही काम करने वाला एक युवक दो साल तक अपनी हवस शिकार बनाता रहा। जब युवती आरोपी आकाश सिंह तोमर की हरकतों से परेशान हो गई, तब उसने अपने परिजनों को आकाश तोमर की हरकत के बारे में बताया। आकाश तोमर के खिलाफ झांसी रोड थाना पुलिस ने धमकाने और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी अस्पताल से फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विक्की फैक्ट्री इलाके में रहने वाली 28 साल की ड्यूटी लिंक हॉस्पिटल में काम करती थी। आकाश सिंह तोमर नाम की युवक भी इस युवती के साथ काम करता था। दोनों में मित्रता हो गई। इसके बाद आकाश तोमर ने युवती को बहला-फुसलाकर एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। कुछ वीडियो क्लिप भी बना लिए। इसके बाद से आकाश युवती का लगातार दैहिक शोषण करता रहा। यह घटना अप्रैल 2022 की है। इसके बाद आकाश तोमर युवती के साथ इस साल मई तक धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ज्यादा परेशान हो गई तो उसने पति और अन्य परिवार के लोगों को आकाश सिंह तोमर की हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने अब युवती की शिकायत पर आकाश सिंह तोमर के खिलाफ बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
