{"_id":"64f8557e0ef434d884093b33","slug":"gwalior-lawyers-thrash-murder-accused-outside-after-appearing-police-in-a-panic-somehow-saved-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: हत्या के आरोपियों को पेशी के बाद बाहर वकीलों ने पीटा, हमले से पुलिस भी सकते में, जैसे-तैसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: हत्या के आरोपियों को पेशी के बाद बाहर वकीलों ने पीटा, हमले से पुलिस भी सकते में, जैसे-तैसे बचाया
Wed, 06 Sep 2023 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Sep 2023 04:03 PM IST
सार
हत्या और हत्या के प्रयास के आरोपियों को कोर्ट परिसर में वकीलों ने पीट दिया। पुलिस ने मुश्किल से आरोपियों को बचाया और थाने रवाना किया। दरअसल आरोपियों ने जिन पर हमला किया था, वो भी वकील थे। इसे लेकर वकील आक्रोशित थे।
विज्ञापन
ग्वालियर कोर्ट परिसर में आरोपियों पर वकीलों ने हमला कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के जिला न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार को हंगामा हो गया। पुलिस ने शिवांश शर्मा की हत्या और उसके भाई आयुष एवं उसके दोस्त वत्सल गर्ग की हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। पुलिस जब आरोपियों को परिसर से बाहर ला रही थी तभी वकीलों ने आरोपियों के साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस घबरा गई और बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाते हुए दौड़कर जीप में बैठाया और वहां से रवाना किया।
दरअसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के शनिवार-रविवार की देर रात शिवांश शर्मा जब अपने दोस्त विवेक दीक्षित के साथ कटोराताल रोड पर चौपाटी पर गया था तो वहां मौजूद कुछ बदमाशों से उसका बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। बदमाशों ने इस विवाद में शिवांश पर चौकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर उसका दोस्त विवेक वहां से भाग निकला। विवेक ने शिवांश के भाई आयुष को घटना की जानकारी दी। आयुष अपने दोस्त वत्सल गर्ग के साथ वहां पहुंचे और भाई को बचाने लगे तो आरोपियों ने दोनों पर चाक़ू से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें भी गंभीर चोट आई। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें लगाईं और तीन आरोपियों पुष्पेंद्र परिहार, नरसिंह और शेरू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को पुलिस ने शाम के समय तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और जब पुलिस तीनों को लेकर बाहर निकल रही थी तभी वकीलों ने उनके साथ झूमाझटकी और मारपीट कर दी। वकीलों की नाराजगी की वजह यह सामने आई कि घटना में घायल आयुष शर्मा और वत्सल गर्ग पेशे से वकील हैं। वकील इसी वजह से आक्रोशित थे और उन्होंने मौका देखकर आरोपियों के साथ मारपीट की। उधर सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि घटना में आरोपियों को कोई चोट नहीं आई है और सही सलामत थाने रवाना कर दिया है।