{"_id":"66042003d4f22bc8600750b2","slug":"gwalior-jyotiraditya-scindia-comment-on-statement-of-congress-leaders-in-kangana-ranaut-case-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: कंगना रनौत के मामले में कांग्रेस नेताओं के बयान पर सिंधिया बोले- जनता चार जून को दे देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: कंगना रनौत के मामले में कांग्रेस नेताओं के बयान पर सिंधिया बोले- जनता चार जून को दे देगी जवाब
Wed, 27 Mar 2024 07:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:03 PM IST
सार
कंगना रनौत मामले में कांग्रेस नेताओं के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा, जनता आगामी चार जून को जवाब दे देगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे हमले पर बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा है कि जो मातृशक्ति को नीचा दिखाने का प्रयास करेगा, उसे जनता सबक सिखाएगी। सिंधिया ने कहा, जो मातृशक्ति को नमन नहीं करता है, जनता उसे आइना दिखाने का काम करती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उन्होंने चर्चा करते हुए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव का टिकट दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार उन पर किए जा रहे हमले का जवाब दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस दल ने कभी भी मातृशक्ति का सम्मान नहीं किया, उस दल से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव कहा है कि जो महिला युवा किसान और गरीबों का अपमान करेगा, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और इसका परिणाम आने वाले चार जून को देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
