फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Honeytrap gang targets businessman dupes him by making pornographic video

Gwalior: हनीट्रैप गैंग ने व्यापारी को बनाया निशाना, अश्लील वीडियो बनाकर सोने की चेन, दो अंगूठी और एक लाख ठगे

Mon, 10 Jun 2024 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

हनीट्रैप गैंग ने व्यापारी को अपना निशाना बनाया है। अश्लील वीडियो बनाकर सोने की चेन, दो अंगूठी और एटीएम से एक लाख रुपये निकलवा लिया।

विज्ञापन
Gwalior Honeytrap gang targets businessman dupes him by making pornographic video
विपेंद्र चौहान, थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनीट्रैप गैंग ने ग्वालियर में एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया है। इस बार गैंग के जाल में दाल बाजार के 33 वर्षीय व्यापारी आया है। व्हाटसएप पर दोस्त बनी महिला ने अकेले में मिलने बुलाया। यहां कपड़े उतरवाकर वीडियो बनवाया, फिर ब्लैकमेल कर व्यापारी से सोने की चेन, दो अंगूठी व एटीएम से एक लाख रुपये भी निकाल लिए। जनकगंज पुलिस ने एक संदेही महिला को राउंडअप किया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी विपेंद्र चौहान ने बताया कि करीब पांच दिन पहले व्यापारी के मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाटसएप कॉल आया था। महिला ने व्यापारी से दोस्ती कर एक दिन पहले संतोष वाटिका के पास कमरे पर मिलने बुलाया। व्यापारी के आते ही कमरे पर मौजूद एक महिला और तीन युवक बाहर चले गए।महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


व्यापारी की शिकायत के बाद व्हाटसएप नंबर के आधार पर पुलिस ने एक महिला को राउंडअप किया है। गैंग के बाकी सदस्यों के नाम-पते पुलिस के पास आ गए हैं। पुलिस को शक है कि यह पूरा हनीट्रैप गिरोह है, जो पैसे वालों की जानकारी लेकर उन्हें फंसाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed