फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior GST raid on bullion trader officials engaged in searching documents of institute regarding tax evasion

Gwalior: सर्राफा कारोबारी के यहां GST का छापा, कर चोरी को लेकर संस्थान के दस्तावेज खंगालने में जुटे अधिकारी

Wed, 19 Jul 2023 10:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 10:50 PM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर जिले में प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी के यहां जीएसटी टीम ने छापा मारा है। टीम के अधिकारी कर चोरी को लेकर संस्थान के दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Gwalior GST raid on bullion trader officials engaged in searching documents of institute regarding tax evasion
कारोबारी के यहां GST का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में राज्य जीएसटी की टीम ने बुधवार देर शाम प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी नवीन जैन के प्रतिष्ठान पर सर्वे की कार्रवाई की है। नवीन जैन का सराफा बाजार में नवीन ज्वेलर्स के नाम से एक बड़ा सा शोरूम है। जहां वे सोने चांदी का कारोबार करते हैं। 

विज्ञापन


पता चला है कि जीएसटी मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर राज्य की जीएसटी टीम ने नवीन जैन के संस्थान में सर्वे की कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई निरंतर जारी है, जो राज्य जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर जीएस भालेकर के निर्देशन में एंटी एवेजन विंग के अधिकारी मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक जीएसटी के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से यह सर्वे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


राज्य जीएसटी की टीम ने नवीन ज्वेलर्स के यहां सोने चांदी की आवक जावक संबंधी रिकॉर्ड को देखा है। जीएसटी के अधिकारियों ने फिलहाल इस कार्रवाई के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों की माने तो राज्य जीएसटी की टीम ने फर्म में कर अपवंचन की बड़ी मात्रा में चोरी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय इकाई से यह कार्रवाई करवाई है। फिलहाल, जीएसटी के अधिकारी कर चोरी के बारे में संस्थान के दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed