फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Girl Shivani Parihar Dedicated Her Life to Lord Krishna Will Marry Laddu Gopal Krishna

Gwalior News: शिवानी हुई भगवान कृष्ण की दीवानी, करेंगी लड्डू गोपाल से विवाह, हकीकत में लेंगी सात फेरे

Sat, 23 Mar 2024 02:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 02:49 PM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर में भी एक मीरा लड्डू गोपाल से विवाह करने जा रही हैं। इस विवाह की चर्चा ग्वालियर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में है। वैसे तो भगवान श्री कृष्ण के कई रूप हैं, उन्होंने अनेक विवाह किए और उनकी प्रियतम भी मीरा जैसी अनेक भक्त रहीं। इसी राह पर ग्वालियर की मात्र 23 साल की शिवानी भी उनके प्रेम में दीवानी होकर अब लड्डू गोपाल के साथ विवाह करने जा रही हैं।

विज्ञापन
Gwalior Girl Shivani Parihar Dedicated Her Life to Lord Krishna Will Marry Laddu Gopal Krishna
शिवानी हुई भगवान कृष्ण की दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर की एक कॉलेज छात्रा की अनोखी शादी होने जा रही है। ये शादी किसी खास इंसान से नहीं बल्कि भगवान लड्डू गोपाल से होने जा रही है। घर में बेटी के हाथ पीले करने की तैयारियां भी शुरू हो गई है। ग्वालियर के न्यू बृज विहार कॉलोनी में रहने वाली शिवानी अब भगवा वस्त्र में दिखाई देने लगी हैं, इनके पिता रामप्रताप परिहार और माता मीरा परिहार इस विवाह का विरोध जरूर कर रहे हैं, लेकिन बेटी के हठ के आगे वह भी उसे मान्यता देने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि शिवानी ने बीकॉम तक शिक्षा ग्रहण की है। शिवानी कहती है कि लड्डू गोपाल से विवाह करने का बचपन से ही उनका एक सपना था। अक्सर वो उसके सपने में आते, साथ ही शादी की रस्में होती है। जिसे वो अब हकीकत का रूप देने जा रही हैं। उन्होंने पूरा जीवन लड्डू गोपाल को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल से शुरू होगा विवाह कार्यक्रम
वहीं, शिवना की मां ने कृष्णा गोपाल की एक पीतल की प्रतिमा भी लाकर दे दी, वो उसे हर पल अपने साथ रखती हैं। शिवानी कहती हैं कि उसके इस विवाह से रिश्तेदार खुश नहीं हैं, लेकिन मुझे किसी की कोई परवाह नहीं है। मीरा ने भी बहुत कुछ छोड़ दिया तो क्या वो लड्डू गोपाल के लिए बनावटी रिश्तों को नहीं छोड़ सकती, जिसमें मुझे यह जीवन दिया है। उसे ही यह जीवन समर्पित करना है। शिवानी के विवाह कार्यक्रम में 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। पहले दिन हल्दी और तेल, 16 को मण्डप, 17 को बारात आगमन और 18 को विदाई समारोह होगा। शिवानी का विवाह ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में बेहद ही सात्विक ढंग से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed