{"_id":"65ba7b67bcd8464ad009b513","slug":"gwalior-gangrape-15-year-old-girl-raped-in-front-of-parents-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Gangrape: माता-पिता के कनपटी पर लगाया कट्टा, उनके सामने ही 15 वर्षीय बालिका के साथ की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Gangrape: माता-पिता के कनपटी पर लगाया कट्टा, उनके सामने ही 15 वर्षीय बालिका के साथ की हैवानियत
Wed, 31 Jan 2024 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:25 PM IST
सार
ग्वालियर में शर्मनाक मामला सामने आया है। माता-पिता के सामने ही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 साल की बालिका के साथ तीन लोगों ने उसके माता-पिता के सामने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने कट्टे की नोक पर माता-पिता को बंधक बनाया। साथ में उसके भाइयों और माता-पिता के साथ मारपीट भी की एवं बालिका के साथ बारी-बारी से गलत काम किया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि अगर आरोपी सामने आएंगे तो वह उन्हें पहचान लेंगे। जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के रहने वाले यह परिवार कुछ दिन पहले ही भंवरपुर थाना क्षेत्र में रहने के लिए आया है। बलिका अपने भाई के साथ बाथरूम के लिए गई थी तभी तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और बच्चों का शोर सुनके जब परिजन बाहर आए तो दिखा दो लोग बालिका को पकड़े हुए थे और एक व्यक्ति उनके बेटे की गर्दन पड़े हुए था, जिन्होंने माता-पिता के साथ भी मारपीट की और कट्टे की नोक पर पहले दो लोगों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। तीसरा जब वारदात के लिए कमरे में घुसा गया तभी आसपास के लोग भी घटना स्थल के लिए दौड़े। जिनकी आवाज सुनकर आरोपी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील था। हम आरोपियों के बेहद नजदीक हैं जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।