{"_id":"63245332803d607d19711b98","slug":"gwalior-gadkari-said-i-am-bringing-an-air-bus-in-mp-cm-targets-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: गडकरी बोले- मैं एमपी में हवा में चलने वाली बस ला रहा हूं, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: गडकरी बोले- मैं एमपी में हवा में चलने वाली बस ला रहा हूं, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Fri, 16 Sep 2022 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:13 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हवा में चलने बाली बस ला रहा हूं और भोपाल में झील के ऊपर उड़ने बाली बस लाएंगे। उन्होंने प्रदेश में 15 रोप-वे बनाने की बात कही है। इसमें ग्वालियर, उज्जैन, धार, सीहोर, सलकनपुर आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी गुरुवार को ग्वालियर में थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 1100 करोड़ से ज्यादा की सौगात देने नितिन गडकरी शहर में थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर ने बटन दबाकर एलिवेटेड रोड सहित 1128 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। गडकरी ने कहा कि मैं एमपी में हवा में चलने वाली बस ला रहा हूं।
बता दें कि इंदौर में हुए कार्यक्रम में नितिन गडकरी से सीएम शिवराज ने कहा था कि आपके सहयोग से सड़कों की दिशा में बहुत काम किया है, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप आसमान का उपयोग करें ताकि सड़कों पर ट्रैफिक कम हो सके और लोगों को राहत मिल सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गडकरी ने ग्वालियर में गुरुवार को हवा में चलने वाली बस की योजना के बारे में बताया।
ग्वालियर में हुए कार्यक्रम में नितिन गडक़री ने अटलजी और राजमाता को याद किया। गडकरी ने कहा कि अटल जी और राजमाता ने हमे राष्ट्र के लिए काम करना सिखाया। साथ ही अटल जी ने मुझे आदेश दिया- गांवों को सड़कों से जोड़ना है, हमने तीन महीने बाद हमने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की। जो अटल जी PM रहते हुए देश के साढ़े तीन लाख गांवों को सड़क से जोड़ा गया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हवा में चलने बाली बस ला रहा हूं और भोपाल में झील के ऊपर उड़ने बाली बस लाएंगे। उन्होंने प्रदेश में 15 रोप-वे बनाने की बात कही है। इसमें ग्वालियर, उज्जैन, धार, सीहोर, सलकनपुर आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, लेकिन अब हमारी सरकार किसानों को डिफाल्टर नहीं होने देंगे। साथ ही ग्वालियर में 50 चार्जिंग स्टेशन बनाएंगे। नितिन जी कह रहे थे इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी तो दिक्कत नहीं होगी। एक साल के अंदर एक लाख सरकारी नौकरी देंगे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एलिवेटेड रोड के पहले फेज को मंजूर करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ सेकेंड फेज की लागत को मंजूर करने और क्षेत्र की कई योजनाओं की बात की है। सिंधिया ने कहा कि दिल्ली से आगरा तक आ जाते हैं, लेकिन आगरा से ग्वालियर आने में 100 किलोमीटर का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा होता है। इसलिए उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से आगरा-ग्वालियर के बीच 6 लेन रोड की मांग की है।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक मध्य प्रदेश की सड़कों के गड्ढों पर कवि सम्मेलन में कवि कविताएं पढ़कर श्रोताओं को हंसाते थे, लेकिन अब मध्य प्रदेश की सड़कों की चर्चा होती है। हाईवे चमक रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री गडकरी के नेतृत्व में हाइवे से लेकर प्रदेश की सड़कें चमक रही हैं। अटल एक्सप्रेस वे के रूप में बेहतरीन सौगात हमारे पास है।