फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Former minister Imartidevi demanded Scindia to make Dabra a District

Gwalior: पूर्व मंत्री इमरती देवी ने सिंधिया से की डबरा को जिला बनाने की मांग, कांग्रेस के ऑफर की बात पर ये कहा

Thu, 11 May 2023 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 06:31 PM IST
सार

पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने बयान से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कांग्रेस के ऑफर की बात पर कहा कि मुझे कोई ऑफर नहीं दे सकता। मेरा ऑफर जाएगा तो सबसे पहले सिंधियाजी के पास जाएगा। 

विज्ञापन
Gwalior: Former minister Imartidevi demanded Scindia to make Dabra a District
पूर्व मंत्री इमरती देवी ग्वालियर पहुंची थीं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री इमरती देवी इन दिनों लगातार चर्चा में नजर आती हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही उनकी सक्रियता भी चर्चा में है। अब वे अपने बयान से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कांग्रेस के ऑफर की बात पर कहा कि मुझे कोई ऑफर नहीं दे सकता। मेरा ऑफर जाएगा तो सबसे पहले सिंधियाजी के पास जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक ली। शहर के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की उसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीधे आदर्श गौशाला के लिए रवाना हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश के पहले सीएनजी प्लांट का शुभारंभ किया किया। 
विज्ञापन


बैठक में उनकी समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी भी मौजूद थीं। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मीडिया से बातचीत की। जब उनसे पूछ गया कि कांग्रेस कमलनाथ जी को हनुमान भक्त बता रही है, तो पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि अभी तो हनुमान जी की सरकार गिर गई। इस दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से डबरा को जिला बनाने की मांग की है। सिंधिया समर्थकों को कांग्रेस के ऑफर को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि मुझे कोई ऑफर नहीं दे सकता है अगर ऑफर आएगा तो सबसे पहले सिंधिया जी के पास आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed