{"_id":"65c229bc5fa35a08e3073c1b","slug":"gwalior-fire-broke-out-on-third-floor-of-residency-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: रेजीडेंसी में तीसरी मंजिल पर लगी आग, फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग महिला को बचाया गया, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: रेजीडेंसी में तीसरी मंजिल पर लगी आग, फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग महिला को बचाया गया, दमकल ने पाया काबू
Tue, 06 Feb 2024 06:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:15 PM IST
सार
रेजीडेंसी में तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। फ्लैट में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को आग की लपटों से बचाया गया। फिलहाल, दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
तीसरी मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले के जीवाजी गंज में घनी आबादी के बीच बनी एक रेजीडेंसी में भीषण आगजनी की घटना हुई है। रेजिडेंसी की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के चलते विस्फोट हुआ। फ्लैट आग की लपटों में घिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान फ्लैट में मौजूद एक बुजुर्ग महिला आग की लपटों के बीच घिर गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट से बाहर निकल गया। आगजनी के कारण पूरी रेजीडेंसी में दहशत फैल गई और घबराए लोगों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज इलाके की है। यहां शिव रेजीडेंसी में करीबन 16 परिवार निवास करते हैं। इनमें से एक मुकेश बत्रा के फ्लैट में अचानक से जोरदार विस्फोट हुआ और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला आग की लापटों में घिर गई। फ्लैट में आग की लपटें तेज होते देख रेजीडेंसी में मौजूद अन्य लोगों ने घर से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई तो वहीं फायर ब्रिगेड अमले को मामले की जानकारी दी गई। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आधा दर्जन गाड़ी पानी फेंक कर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को घर से बाहर निकाला। फायर अधिकारी अतिबल सिंह का कहना है कि संभवत शार्ट सर्किट के चलते आगजनी की यह घटना हुई है। घर में एक बुजुर्ग महिला भी थी, जिसे सुरक्षित बाहर निकल गया है। मकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो चुका है और फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
