{"_id":"62c96a124ab1a40bfc5462d3","slug":"gwalior-father-going-to-get-son-s-admission-trampled-by-car-painful-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बेटे का एडमिशन कराने जा रहे पिता को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बेटे का एडमिशन कराने जा रहे पिता को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Sat, 09 Jul 2022 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 05:14 PM IST
सार
बिजौली इलाके में मोहरमान का पुरा और रतबई गांव के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पिता की मौत हो गई, पुत्र घायल हुआ है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड से ग्वालियर जा रहे एक बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत हो गई। वह अपने बेटे का ग्वालियर के एक कॉलेज में एडमिशन कराने जा रहे थे। बेटा भी हादसे में घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार भिंड के ग्राम अखवार निवासी रामकुमार कुशवाह अपने बेटे विशाल का ग्वालियर के विक्रांत कॉलेज में एडमिशन कराने जा रहे थे। चितौरा रोड होते हुए वे बाइक पर आ रहे थे, जहां बिजौली इलाके में मोहरमान का पुरा और रतबई गांव के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। दोनों सड़क पर गिरे। कार ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया और रामकुमार को रौंदते हुए निकल गया।
बिजौली थाना प्रभारी साधना सिंह कुशवाह ने कहा कि पिता-पुत्र को टक्कर मारने वाली कार की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य कैमरों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। कार का पता लगाकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा।