{"_id":"63b00bcea69fbf528635c6f1","slug":"gwalior-energy-minister-s-new-style-asking-people-to-eat-food-on-their-doorstep","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: ऊर्जा मंत्री का नया अंदाज, लोगों से मांगकर उनकी ही चौखट पर खा रहे हैं खाना, जानें क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: ऊर्जा मंत्री का नया अंदाज, लोगों से मांगकर उनकी ही चौखट पर खा रहे हैं खाना, जानें क्या है माजरा
Sat, 31 Dec 2022 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 03:45 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के मिलने पहुंचे थे। वहां एक महिला दरवाजे पर खड़ी थी, तो उससे खाना मांगा और बाहर ही बैठकर खा लिया। युवाओं के साथ वॉलीबॉल भी खेलने लगे। लोगों में उनका ये अंदाज चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने महिला से खाना मांगा और घर के बाहर बैठकर उसे खाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अभी उनका नई कार्यशैली चर्चा में है। वे लोगों के बीच सहज दिखने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। वे विकास कार्यों के भूमिपूजन इलाके के बुजुर्ग से करवा रहे हैं तो युवाओं के बीच जाकर वॉलीबॉल खेल रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये कि वे लोगों से मांग कर उनकी चौखट पर बैठकर खाना खा रहे हैं। मंत्रीजी की सक्रियता को लोग चुनावी चश्मे से भी देख रहे हैं।
बता दें कि ग्वालियर के विधायक और राज्य सरकार में ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी अतरंगी राजनीतिक कार्यशैली के लिए सदैव मीडिया में चर्चित रहते हैं। अब उनका नया अंदाज सुर्खियों में है।

तोमर ने युवाओं के साथ मिलकर वॉलीबॉल भी खेला।
- फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं के साथ खेला वॉलीबॉल
तोमर शनिवार सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र के शील नगर क्षेत्र में भूमिपूजन करने पहुंचे थे। रास्ते में इलाके के एक मैदान में कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे, उन्हें देख तोमर ने अपनी गाड़ी रुकवाई और खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए। हल्की-फुल्की बातों के बाद वे भी वॉलीबॉल खेलने लगे। समर्थकों ने वीडियो बना लिया।
बुजुर्ग से कराया भूमिपूजन
युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलने के बाद तोमर शील नगर पहुंचे। यहां ऊर्जामंत्री को अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन करना था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वहीं भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग को बुलाकर उससे ही कुदाली चलवाकर कार्य का भूमिपूजन करवाया।
मांगकर खा लिया खाना
तोमर कार्यक्रम के बाद इलाके के लोगों से मिलने वहीं घूमने लगे। कई गलियों में लोगों से मिले, उनकी समस्या पर बात की। यहां भी उनका अलग रूप देखने को मिला। उन्होंने एक दरवाजे पर पहुंचकर खड़ी महिला से खाना मांगा और वहीं उसके दरवाजे पर बैठकर खाना खाया। इसका वीडियो भी चर्चा में बना हुआ है।