{"_id":"6382441eaf9ad334bc032a14","slug":"gwalior-encroachment-was-done-on-forest-department-s-land-worth-crores-20-houses-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर कर रखा था अतिक्रमण, 20 मकान किए जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर कर रखा था अतिक्रमण, 20 मकान किए जमींदोज
Sat, 26 Nov 2022 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
ग्वालियर में गुप्तेश्वर पहाड़ी के आसपास वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से कब्जा किया जा रहा था। शनिवार को वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी की सहायता से लगभग बीस अवैध मकान जमींदोज कर दिए गए।
विज्ञापन
अवैध रूप से बनाए गए 20 मकानों को जमींदोज किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई की गई। वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जे करके मकान बना लिए थे। ऐसे 20 अवैध मकानों को जमींदोज किया गया। सरकारी जमीन की कीमत दो से पांच करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में गुप्तेश्वर पहाड़ी के आसपास वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से कब्जा किया जा रहा था। वन विभाग की ओर से भी बताया गया कि यहां पर लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध मकान बना लिए हैं। वन विभाग ने कई दफा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर बेजा कब्जे हटाने की हिदायत दी। पर अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं हुआ।
शनिवार को वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी की सहायता से लगभग बीस अवैध मकान जमींदोज कर दिए गए। एसडीएम प्रदीप तोमर ने बताया कि गुप्तेश्वर पहाड़ी पर सड़क से सटी बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमणकर्ताओं ने कब्जे कर अपने मकान और झोपड़ियां बना लीं थीं, जिन्हें एंटी माफिया अभियान के तहत जमींदोज कर दिया गया। टीम को अतिक्रमणकर्ताओं के हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा।