{"_id":"633ecb60e717c1746306c3c8","slug":"gwalior-delhi-minor-raped-in-gwalior-neighbor-youth-did-dirty-acts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: दिल्ली की नाबालिग से ग्वालियर में दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने की गंदी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: दिल्ली की नाबालिग से ग्वालियर में दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने की गंदी हरकत
Thu, 06 Oct 2022 06:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 06:04 PM IST
सार
दिल्ली की रहने वाली किशोरी अपने परिजनों के साथ ग्वालियर में रह रहे रिश्तेदारों के यहां पहुंची थी। बीती रात पड़ोस में रहने वाला रोहिल खान किशोरी को पास में होने वाले भंडारे में ले जाने का कहकर घर से ले गया था, लेकिन वह उसे एकांत जगह ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। किशोरी दिल्ली की रहने वाली है, जो रिश्तेदारी में ग्वालियर आई थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला किला गेट के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास का है। बताया गया कि दिल्ली की रहने वाली किशोरी अपने परिजनों के साथ ग्वालियर में रह रहे रिश्तेदारों के यहां पहुंची थी। बीती रात पड़ोस में रहने वाला रोहिल खान किशोरी को पास में होने वाले भंडारे में ले जाने का कहकर घर से ले गया था, लेकिन वह उसे एकांत जगह ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसे धमकी भी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
किशोरी जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां से रोहिल खान के बारे में बताया। मां के साथ किशोरी थाने गई और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी रोहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। ग्वालियर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है एवं आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है।