{"_id":"656f535fc4f420c3500c5003","slug":"gwalior-crime-pf-commissioner-mukesh-rawat-arrested-accused-of-sarpanch-murder-case-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Crime: सरपंच हत्याकांड का आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Crime: सरपंच हत्याकांड का आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया
Tue, 05 Dec 2023 10:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:14 PM IST
सार
Gwalior Crime: ग्वालियर जिले में बहुचर्चित सरपंच हत्याकांड का आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत गिरफ्तार कर लिया गया है। कमिश्नर रावत की मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तारी की गई है। मुंबई पुलिस के एसीपी डा. मनोज शर्मा की मदद से पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सरपंच हत्याकांड का आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के बहुचर्चित सरपंच विक्रम रावत मर्डर कांड का आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई एयरपोर्ट से उसकी गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस के एसीपी डा. मनोज शर्मा की मदद से उसे पकड़ा गया है। बता दें कि आरोपी कमिश्नर मुकेश रावत, सरपंच विक्रम रावत के मर्डर का आरोपी है। ग्वालियर पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। नौ अक्तूबर को ग्वालियर में विक्रम रावत की सरेराह हत्या कर दी गई थी, शार्प शूटरों ने उन्हें घेरकर गोलियों से भून दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि विक्रम रावत ग्वालियर के बनहेरी गांव के सरपंच थे। उनकी इसी साल नौ अक्तूबर को दिन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो अपनी गाड़ी से उतरे ही थे कि पहले से तैयार बाइक सवार युवक और उनके साथियों ने घेरकर उन्हें गोलियों से भून दिया। विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दो महीने बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी
नौ अक्तूबर को ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके में सरपंच हत्याकांड हुआ था। बनहेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। हमले में विक्रम रावत को आठ गोलियां लगी थीं, जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। दिनदहाड़े हुआ यह हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर 13 लोगों को हत्याकांड का आरोपी बनाया था। हत्याकांड में पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत मुख्य साजिशकर्ता आरोपी था। ग्वालियर पुलिस ने मुकेश की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पड़ाव पुलिस और क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि कमिश्नर मुकेश रावत महाराष्ट्र में फरारी काट रहा है और वह मौका मिलते ही विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस बीते 20 दिन से महाराष्ट्र में उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की सक्रियता के चलते पीएफ कमिश्नर मुकेश कम से कम 20 ठिकाने बदल चुका था। आखिर में मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही मंगलवार शाम को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एयरपोर्ट पर ग्वालियर पुलिस ने मुंबई पुलिस के एसीपी डॉ. मनोज शर्मा की मदद से पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत को गिरफ्तार किया। डॉ. मनोज शर्मा मुरैना के रहने वाले हैं और वह इस घटनाक्रम से पूरी तरह वाकिफ थे। ग्वालियर लाने के बाद पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत से पुलिस पूछताछ करेगी।
हत्याकांड के बाद हुआ था उपद्रव
सरपंच की ग्वालियर में हत्या के बाद उनके गांव बनहेरी में जमकर उपद्रव हुआ था। विक्रम के परिवार और पड़ोसियों ने आरोपी मुकेश रावत सहित अन्य के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। इसके बाद गांव में जमकर बवाल हुआ था। करीब तीन दिन तक गांव में कर्फ्यू के हालात थे। पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत और सरपंच विक्रम रावत के बीच चुनाव की राजनीतिक रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। विक्रम से पहले उसके चचेरे भाई की हत्या हुई थी। इस मामले में भी मुकेश रावत के परिवार के लोग आरोपी हैं।
बता दें कि विक्रम की गांव के लोगों से रंजिश चल रही थी। करीब डेढ़ साल पहले दो पक्षों के विवाद के बाद विक्रम के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रम उस केस में गवाह थे, जिस दिन सरपंच की हत्या हुई उसके अगले ही दिन केस में उनकी गवाही होना थी।
