फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime After woman now a 13-year-old boy is murdered body found buried in rocks on mountain

Gwalior Crime: महिला के बाद अब 13 साल के लड़के की हत्या, पहाड़ पर चट्टानों में दबा मिला शव

Wed, 31 Jul 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 10:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 13 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। लड़का सोमवार से लापता था। मंगलवार देर शाम शव तिघरा बांध से डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ पर चट्टानों में दबा मिला।

विज्ञापन
Gwalior Crime After woman now a 13-year-old boy is murdered body found buried in rocks on mountain
मृतक लड़का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में 13 साल के लड़के की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़का सोमवार से लापता था। मंगलवार शाम शव तिघरा बांध से डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ पर चट्टानों में दबा मिला। सिर में गहरी चोट है, पास ही खून से सना नुकीला पत्थर पड़ा था। बुधवार को शिनाख्त हुई। लड़के की मां ने उनकी बेटी पर गंदी नजर रखने वाले एक युवक पर हत्या का शक जताया है।उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने गोली से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


तिघरा के जंगल से एक चरवाहा शाम बकरियां लेकर लौट रहा था। पहाड़ पर चट्टानों के बीच उसे एक हाथ निकला हुआ दिखा। वह पास पहुंचा तो अंदर एक बच्चे का शव पत्थरों से दबा हुआ था।पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि बच्चे की हत्या की गई है। क्योंकि पास ही एक खून से सना नुकीला पत्थर मिला। इस पर बच्चे के सिर के बाल लगे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पता किया तो जानकारी मिली कि तीन से चार दिन में दो बच्चे लापता हुए हैं। जब उनके परिजन को पुलिस ने स्पॉट पर बच्चे का शव दिखाया तो मोतीझील की रहने वाली कमलेश राजपूत ने मृतक को अपना बेटा हेम राजपूत बताया। कमलेश ने बताया कि बेटा सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई को सुबह 10 बजे गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए घर से निकला था। उन्होंने खुद उसे 24 नंबर टेंपो में बैठाया था। वापस नहीं लौटने पर उसे तलाश, बाद में पुरानी छावनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कमलेश के पति अशोक राजपूत का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को बताया कि उन्हें शिवम कुशवाह पर शक है। वह बेटी पर गंदी नजर रखता है। शादी के लिए दबाव डाल रहा था। उसने मुझे और बेटी को गोली से उड़ाने की धमकी भी दी थी। उसे समझाया था। उसकी वजह से ही पहाड़िया से घर छोड़कर हम मोतीझील में रहने आ गए थे। जब बेटे को तलाश रही थी, तो शिवम ने मेरा मोबाइल लेकर उस अनजान नंबर को डिलीट कर दिया था, जिस नंबर से बेटे ने आखिरी बार मुझे कॉल किया था। तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed