फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime 80-year-old girl cheated by making obscene videos and photos

Gwalior Crime: 80 साल के बुजुर्ग से युवती ने की दोस्ती, चैट करते समय बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, फिर हुआ ये

Sat, 27 May 2023 12:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 May 2023 12:39 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में एक 80 साल के बुजुर्ग से लाखों रुपये ठगी का मामला सामने आया है। एक युवती ने बुजुर्ग से वीडियो कॉलिंग बातकर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। फिर ब्लैकमेल करने के आधार पर ठगी की।
 

विज्ञापन
Gwalior Crime 80-year-old girl cheated by making obscene videos and photos
एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर अनुपम नगर में रहने वाले एक 80 साल के बुजुर्ग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती ने उनसे अश्लील चैट की और बाद में बुजुर्ग के अश्लील फोटो वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख 38 हजार रुपये हड़प लिए। बुजुर्ग ने क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत की है, अब पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर अनुपम नगर में रहने वाले बुजुर्ग कि सोशल मीडिया के जरिए फेसबुक पर एक युवती के साथ मित्रता हुई थी। बुजुर्ग ने उसकी फ्रेंडशिप भी स्वीकार कर ली थी, जिसके बाद शातिर युवती द्वारा फेसबुक पर बुजुर्ग के साथ चैटिंग के दौरान अश्लील फोटो वीडियो तैयार कर लिए।
विज्ञापन


उसके बाद फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग को धमकाया जाने लगा और मामले की शिकायत पुलिस से करने और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग को धमका कर उससे 2 लाख 38 हजार रुपये हड़प लिए। थक हारकर बुजुर्ग ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है और क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा इस मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed